Class 5 Hindi Chapter 8 Question Answer काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा

Class 5 Hindi Kaziranga Rashtriya Udyan Ki Yatra Question Answer

कक्षा 5 हिंदी पाठ 8 प्रश्न उत्तर – Class 5 Hindi Chapter 8 Kaziranga Rashtriya Udyan Ki Yatra Question Answer

बातचीत के लिए

प्रश्न 1.
नीचे दिए गए चित्र को ध्यान से देखिए । इसमें कौन-से पशु-पक्षी दिखाए गए हैं?
Class 5 Hindi Chapter 8 Question Answer काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा 1
उत्तर:
Class 5 Hindi Chapter 8 Question Answer काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा 2

प्रश्न 2.
आपने इस पशु-पक्षियों को कहाँ-कहाँ देखा है ?
उत्तर:
इन पशु-पक्षियों को हमने चिड़िया घर, राष्ट्रीय उद्यानों आदि में देखा है।

Class 5 Hindi Chapter 8 Question Answer काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा

प्रश्न 3.
इस पाठ में पशुओं के स्वभाव के बारे में क्या-क्या बताया गया है?
उत्तर:
इस पाठ में बताया गया है कि पशु-पक्षी आपस में मिल-जुलकर रहते हैं। यदि उनके बच्चों पर किसी प्रकार का खतरा आए तो वे हिंसक भी हो जाते हैं।

प्रश्न 4.
आप कहाँ-कहाँ की यात्रा पर जाना चाहेंगे और क्यों?
उत्तर:
विद्यार्थी अपनी रुचि के आधार पर उत्तर दे सकते हैं।

पाठ से

निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर पर तारे का चित्र Class 5 Hindi Chapter 8 Question Answer काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा 3 बनाइए । यहाँ एक से अधिक उत्तर भी सही हो सकते हैं।

प्रश्न 1.
चाचा अरूप को यात्रा के समय किसने संदेह की दृष्टि से देखा?
(क) गैंडों ने
(ख) हिरणों ने
(ग) भैंसों ने
(घ) हाथियों ने
उत्तर:
(ख) हिरणों ने Class 5 Hindi Chapter 8 Question Answer काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा 3
(ग) भैंसों ने Class 5 Hindi Chapter 8 Question Answer काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा 3

प्रश्न 2.
काजीरंगा में रॉयल बंगाल टाइगर भी हैं पर उन्हें देखना कठिन है, क्योंकि-
(क) वे कभी दिखाई नहीं देते।
(ख) वे बड़े हिंसक होते हैं।
(ग) वे रात में ही निकलते हैं।
(घ) वे कभी बाहर नहीं निकलते।
उत्तर:
(ग) वे रात में ही निकलते हैं। Class 5 Hindi Chapter 8 Question Answer काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा 3

प्रश्न 3.
एक विशाल हाथी तब तक निगरानी करता रहा जब तक-
(क) लेखक और उसके मित्र निकल नहीं गए।
(ख) जीप वहीं खड़ी रही।
(ग) पूरे झुंड ने रास्ता पार नहीं कर लिया।
(घ) वहाँ से बाघ चला नहीं गया।
उत्तर:
(ग) पूरे झुंड ने रास्ता पार नहीं कर लिया। Class 5 Hindi Chapter 8 Question Answer काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा 3

सोचिए और लिखिए

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी लेखन – पुस्तिका में लिखिए-

(क) यह पाठ एक पत्र है। यह पत्र किसने, किसे और क्यों लिखा है?
उत्तर:
यह पत्र अरूप कुमार दत्ता ने बच्चों को अपने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा का अनुभव बताने के लिए लिखा है।

(ख) मादा गैंडा कब और क्यों हिंसक हो जाती है?
उत्तर:
मादा गैंडा अपने बच्चों पर किसी प्रकार का खतरा भाँपने पर हिंसक हो जाती है।

(ग) भारतीय गैंडों की संख्या क्यों घट रही है?
उत्तर:
भारतीय गैंडों का सींग पाने के लालच में लोग इनका शिकार करते हैं जिस कारण इनकी संख्या घट रही है।

(घ) भगवान कृष्ण ने हाथी के स्थान पर गैंडे को रणक्षेत्र में भेजने का विचार क्यों छोड़ दिया?
उत्तर:
भगवान कृष्ण ने गैंडे को कवच पहनाकर युद्धक्षेत्र में भेजने का अभ्यास कराया। पर वह निर्देशों का पालन न कर सका। इसलिए उन्होंने गैंडे को रणक्षेत्र में भेजने का विचार छोड़ दिया ।

Class 5 Hindi Chapter 8 Question Answer काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा

(ङ) प्रथम दिन की यात्रा के बाद लेखक का मन क्यों नहीं भरा ?
उत्तर:
प्रथम दिन की यात्रा शीघ्र समाप्त होने तथा कई पशु-पक्षियों को न देख पाने के कारण लेखक का मन नहीं भरा।

प्रश्न 2.
दिए गए चित्र को ध्यान से देखिए । यहाँ पक्षी से संबंधित एक प्रश्न दिया गया है। अब आप भी अपनी लेखन – पुस्तिका में इस पक्षी से संबंधित तीन और प्रश्नों का निर्माण कीजिए-

उदाहरण-
यह चित्र किस पक्षी का है?
Class 5 Hindi Chapter 8 Question Answer काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा 10
उत्तर:

  • यह कहाँ पाया जाता है?
  • इसका रंग कैसा है?
  • यह पक्षी किस परिवार से संबंधित है ? आदि ।

भाषा की बात

प्रश्न 1.
कोष्ठक में से उचित शब्द का चयन कर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए ।

(क) आज ……… सुबह ही हम हाथियों पर चढ़कर उद्यान देखने गए। (भोर, सुबह)
(ख) हमने एक सींग वाला गैंडा पहली ………… बार देखा । (पहले, पहली)
(ग) हमारी यात्रा कुछ ……….. जल्दी ही समाप्त हो गई। (धीरे, जल्दी)
(घ) ड्राइवर हमें एक बील यानी झील की ओर ………. ले गया। (और, ओर)
(ङ) मार्गदर्शक (गाइड) ने बताया ………. उन्हें देखना कठिन है। (कि, की)
उत्तर:
(क) आज सुबह सुबह ही हम हाथियों पर चढ़कर उद्यान देखने गए।
(ख) हमने एक सींग वाला गैंडा पहली पहली बार देखा ।
(ग) हमारी यात्रा कुछ जल्दी जल्दी ही समाप्त हो गई।
(घ) ड्राइवर हमें एक बील यानी झील की ओर ओर ले गया।
(ङ) मार्गदर्शक (गाइड) ने बताया कि उन्हें देखना कठिन है।

प्रश्न 2.
“सामने जंगली हाथियों का एक झुंड दिखा।”
यहाँ ‘झुंड’ शब्द का प्रयोग हाथियों के समूह के लिए किया गया है। भिन्न-भिन्न समूहों के लिए ऐसे ही कुछ अन्य शब्दों का प्रयोग किया जाता है, जैसे – अंगूरों का गुच्छा, जूतों की

(क) नीचे दिए गए चित्रों का सही नामों के साथ मिलान कीजिए ।
Class 5 Hindi Chapter 8 Question Answer काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा 4
उत्तर:
Class 5 Hindi Chapter 8 Question Answer काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा 5

(ख) अब मिलान किए गए समूह वाले शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए । जैसे – मेले में लोगों की बहुत भीड़ थी।
उत्तर:
छत्ता – बच्चे ने गलती से मधुमक्यिों के छत्ते पर पत्थर मार दिया।
गुच्छा – मेरे घर की चाबियों का गुच्छा कहीं खो गया है।
गट्ठर – औरतें सिर पर लकड़ियों का गट्ठर उठाकर जंगल से लौट रही थीं।
झुंड – जंगल में हाथियों का झुंड नदी पर पानी पीने आया ।
रेवड़ – पहाड़ी रास्ते पर भेड़ों का रेवड़ आगे बढ़ रहा था।
कक्षा – सभी छात्र कक्षा में पढ़ रहे थे।

Class 5 Hindi Chapter 8 Question Answer काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा

प्रश्न 3.
घोड़ा घास खाता है।
घोड़ा शाकाहारी है।
ऊपर दिए गए वाक्यों में एक ही बात दो प्रकार से व्यक्त की गई है, जैसे- ‘घोड़ा घास खाता है’ वाक्य में ‘घास खाने वाला’ वाक्यांश के लिए एक शब्द ‘शाकाहारी’ का प्रयोग किया गया है। अनेक शब्दों के लिए इस प्रकार के एक शब्द के प्रयोग से वाक्य के अर्थ में कोई अंतर नहीं आता।

अब नीचे दिए गए वाक्यों में रेखांकित वाक्यांशों के स्थान पर तालिका में से एक शब्द चुनकर वाक्यों को पुनः लिखिए।

(क) काजीरंगा का सौंदर्य देखने योग्य है। (साप्ताहिक)
(ख) रश्मि का कार्य प्रशंसा के योग्य है। (मृदुभाषी)
(ग) गौरव को उसके सहपाठी मधुर बोलने वाला लड़का मानते हैं। (अग्रज)
(घ) विद्यालय में सप्ताह में एक बार श्रमदान किया जाता है। (प्रशंसनीय)
(ङ) मेरा बड़ा भाई सैनिक है। (दर्शनीय)
उत्तर:
(क) काजीरंगा का सौंदर्य दर्शनीय है।
(ख) रश्मि का कार्य प्रशंसनीय है।
(ग) गौरव को उसके सहपाठी मृदुभाषी लड़का मानते हैं।
(घ) विद्यालय में साप्ताहिक श्रमदान किया जाता है।
(ङ) मेरा अग्रज सैनिक है।

पाठ से आगे

प्रश्न 1.
इस पत्र में बहुत-से प्राणियों के नाम आए हैं। आप उन प्राणियों को किस नाम से पुकराते हैं? अपने अभिभावकों की सहायता से कुछ पशु-पक्षियों के नाम यहाँ लिखिए-
Class 5 Hindi Chapter 8 Question Answer काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा 6
उत्तर:
Class 5 Hindi Chapter 8 Question Answer काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा 7

प्रश्न 2.
नीचे भारत के मानचित्र में (पृष्ठ संख्या 93) कुछ प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान दर्शाए गए हैं। इसमें दी गई सूचनाओं को समझते हुए दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

Class 5 Hindi Chapter 8 Question Answer काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा 11

(क) हाथियों के लिए प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान कौन-से राज्य में स्थित है ?
उत्तर:
उत्तराखंड (जिम कॉर्बेट), केरल, (पेरियार राष्ट्रीय उद्यान) ।

(ख) सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है और यह किसलिए प्रसिद्ध है?
उत्तर:
यह पश्चिम बंगाल में स्थित है और रॉयल बंगाल टाइगर के लिए प्रसिद्ध है।

(ग) भारत का सबसे पुराना और प्रथम राष्ट्रीय उद्यान कौन – सा है और यह किस राज्य में स्थित है ?
उत्तर:
जिम कॉर्बेट भारत का सबसे पुराना और प्रथम राष्ट्रीय उद्यान है। यह उत्तराखंड में स्थित है।

(घ) स्तंभ ‘क’ और स्तंभ ‘ख’ का उचित मिलान कीजिए।
Class 5 Hindi Chapter 8 Question Answer काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा 8
उत्तर:
Class 5 Hindi Chapter 8 Question Answer काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा 9

पुस्तकालय एवं अन्य स्रोत

प्रश्न 1.
विद्यालय के पुस्तकालय में जाकर भारत के किसी एक पक्षी अभयारण्य के बारे में पढ़िए। अपने समूह में मिलकर वहाँ पाए जाने वाले पशु-पक्षियों के चित्र एकत्रित कर या बनाकर उन्हें अपनी कक्षा में प्रस्तुत कीजिए। आप अपनी प्रस्तुति में निम्नलिखित जानकारी सम्मिलित कर सकते हैं-

(क) पक्षी अभयारण्य क्या है?
उत्तर:
पक्षी अभयारण्य एक ऐसा संरक्षित क्षेत्र होता है जहाँ पक्षियों को प्राकृतिक वातारण में सुरक्षित रूप से रहने की सुविधा प्राप्त होती है।

(ख) इनकी स्थापना करने की आवश्यकता क्यों पड़ी?
उत्तर:
पक्षियों की घटती संख्या, प्राकृतिक आवासों का नष्ट होना, तस्करी, शिकार, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पक्षी अभयारण्य स्थापना करने की आवश्यकता पड़ी।

(ग) वर्तमान में भारत में कुल कितने राष्ट्रीय पक्षी अभयारण्य हैं ?
उत्तर:
भारत में लगभग 72 राष्ट्रीय पक्षी अभयारण्य हैं।

Class 5 Hindi Chapter 8 Question Answer काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा

(घ) भारत के पाँच प्रसिद्ध राष्ट्रीय पक्षी अभयारण्य कौन-से हैं?
उत्तर:
भरतपुर पक्षी अभयारण्य ( राजस्थान), सलीम अली पक्षी अभयारण्य (गोवा), चिल्का झील पक्षी अभयारण्य (ओडिशा), नल सरोवर पक्षी अभयारण्य (गुजरात), सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान (हरियाणा)

(ङ) इनमें कौन-से पशु-पक्षी पाए जाते हैं ?
उत्तर:
इनमें देशी, प्रवासी, जल पक्षी आदि पाए जाते हैं।

प्रश्न 2.
नीचे दिए गए बादलों में मछली और बंदर का चित्र बनाया गया है। अब आप भी दिए गए बिंदुओं को मिलाकर चित्र पूरा कीजिए और उसमें रंग भरिए ।
Class 5 Hindi Chapter 8 Question Answer काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा 12
उत्तर:
बिंदुओं को मिलाकर स्वयं चित्र पूरा करें व उसमें रंग भरिए ।