Class 4 Hindi Chapter 3 Question Answer नीम

Hindi Chapter 3 नीम Question Answer

नीम Class 4 Question Answer

कक्षा 4 हिंदी पाठ 3 प्रश्न उत्तर – Class 4 Hindi नीम Question Answer

बातचीत के लिए

प्रश्न 1.
नीम के बारे में आप क्या क्या जानते हैं?
उत्तर :
नीम कड़वा होता है। इसकी पत्तियाँ, छाल, फल, फूल सभी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं।
(विद्यार्थी नीम के विषय में और जो कुछ भी जानते हैं, लिख सकते हैं।

प्रश्न 2.
आपने अपने परिवेश में बहुत से पेड़-पौधे देखे होंगे। कुछ के नाम बताइए।
उत्तर :
तुलसी, पीपल, नीम, बरगद, आम, केले का पेड़ आदि ।

प्रश्न 3.
आप विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधों की पहचान किस आधार पर कर पाते हैं?
उत्तर :
पेड़-पौधों की पहचान उनके लक्षणों के आधार पर की जा सकती है, जैसे- पत्ती की बनावट, किनारों की आकृति, पत्ती की सतह और तने से आदि ।

प्रश्न 4.
पेड़-पौधों से जुड़ा अपना कोई अनुभव सुनाइए, जैसे आपने कोई पौधा लगाया हो या किसी वृक्ष की छाया के नीचे आप खेलते हों।
उत्तर :
विद्यार्थी अपने अनुभव साझा करें।

Class 4 Hindi Chapter 3 Question Answer नीम

प्रश्न 5.
आपको सबसे अच्छा पेड़ कौन-सा लगता है? आपको यही पेड़ सबसे अच्छा क्यों लगता है?
उत्तर :
हमें सबसे अच्छा पेड़ आम का लगता है क्योंकि यह घना और विशाल होता है। उसमें लगने वाले आम बहुत रसीले और मीठे होते हैं।
(विद्यार्थी अपनी पसंद के आधार पर भी उत्तर दे सकते हैं।)

पाठ के भीतर

प्रश्न 1.
इस कविता में किन पक्षियों के नाम आए हैं? उनके नाम लिखिए।
उत्तर :
इस कविता में तीन पक्षियों के नाम आए हैं- चिड़िया, कौआ तथा तोता ।

प्रश्न 2.
नीम से किन-किन रोगों में लाभ हो सकता है ? किन्हीं तीन के नाम पता करके लिखिए ।
Class 4 Hindi Chapter 3 Question Answer नीम 1
उत्तर :

  • त्वचा का रोग
  • पेट का रोग
  • संक्रमण

प्रश्न 3.
नीम का वृक्ष सबका मन कैसे बहलाता है?
उत्तर :
नीम का वृक्ष हवा चलने पर झूमने लगता है। अतः झूम-झूमकर वह सबका मन बहलाता है।

प्रश्न 4.
कविता की निम्नलिखित पंक्तियों को पढ़िए-
“चिड़िया, कौआ, तोता सबसे
अपना नेह जताता नीम”

इन पंक्तियों में रेखांकित शब्द ‘नेह’ का भाव है – प्यार व स्नेह । अब निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) नीम का वृक्ष पक्षियों से अपना नेह किस प्रकार जताता है?
उत्तर :
नीम का वृक्ष पक्षियों से अपना नेह (स्नेह ) हँसकर और गाकर जताता है।

(ख) आपके परिवार के सदस्य और अध्यापक आपसे अपना नेह किस प्रकार जताते हैं ?
उत्तर :
हमारे परिवार के सदस्य और अध्यापक हमसे अपना नेह प्रेमपूर्वक बोलकर तथा हमारी पसंद की चीजें लाकर जताते हैं।
(विद्यार्थी अपने अनुभव के आधार पर उत्तर लिख सकते हैं। )

प्रश्न 5.
नीचे दी गई कविता की पंक्तियों को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
“चले प्रदूषित वायु कभी तो
उसको शुद्ध बनाता नीम ”

(क) ‘प्रदूषित वायु’ से आप क्या समझते हैं?
उत्तर :
‘प्रदूषित वायु’ से तात्पर्य वायु (हवा) में गैस, धूल, गंदगी, वायरस आदि के कण शामिल होने से है।

(ख) वृक्ष प्रदूषित वायु को कैसे शुद्ध बनाते हैं ?
उत्तर :
वृक्ष प्रदूषित वायु को प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया द्वारा शुद्ध बनाते हैं। वे कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं और ऑक्सीजन को छोड़ते हैं।

Class 4 Hindi Chapter 3 Question Answer नीम

प्रश्न 6.
नीचे लिखे भाव कविता की किन पंक्तियों में आए हैं?
(क) “नीम का वृक्ष डॉक्टर नहीं है, फिर भी बहुत सारे रोगों को भगाता है। ”
उत्तर :
कविता की पंक्ति – नहीं डॉक्टर फिर भी देखो कितने रोग भगाता नीम ।

(ख) ” नीम का वृक्ष दिनभर हँसता रहता है।’
उत्तर :
कविता की पंक्ति – दिनभर हँसता-गाता नीम

भाषा की बात

प्रश्न 1.
नीचे लिखे वाक्यों पर ध्यान दीजिए-
(विद्यार्थी पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ – 29-30 पर दिए गए वाक्यों को पढ़ें।)
Class 4 Hindi Chapter 3 Question Answer नीम 2
Class 4 Hindi Chapter 3 Question Answer नीम 3
(क) अब इस कविता में आए उन शब्दों को लिखिए जिनसे पता चलता है कि नीम पुल्लिंग है।
उत्तर :
लहराता, गाता, बनाता, लेता, बलखाता, जताता, सिखाता, जाता, हँसता, भगाता, बहलाता

(ख) नीचे रखी टोकरी में बहुत से फल और साग-भाजी दिखाए गए हैं। इन्हें स्त्रीलिंग और पुल्लिंग की श्रेणी में रखिए।
Class 4 Hindi Chapter 3 Question Answer नीम 4
उत्तर :

स्त्रीलिंग पुल्लिंग
भिंडी अमरूद
अंगूर
गोभी सेब
गाजर आम
सीताफल (कद्दू)
लौकी धनिया, पालक, बैंगन, आलू, प्याज़

प्रश्न 2.
‘प्रदूषित’ शब्द में ‘प्र’ लगा है। ऐसे ही कुछ और शब्द ढूँढ़कर नीचे लिखिए।
Class 4 Hindi Chapter 3 Question Answer नीम 5
उत्तर :
प्रकार
प्रमुख
प्रसिद्ध

अभिनय

‘नीम’ ‘ कविता में बहुत से क्रिया शब्द आए हैं । कविता एक बार पुनः पढ़िए और नीचे लिखे क्रिया शब्दों के भाव के अनुसार अभिनय कीजिए-

  • लहराना
  • बलखाना
  • हँसना
  • गाना
  • नेह जताना
  • भगाना

उत्तर :
विद्यार्थी दिए गए क्रिया शब्दों के भाव के अनुसार अभिनय करेंगे।

वृक्ष एक, गुण अनेक

प्रश्न 1.
वृक्षों की बहुत-सी विशेषताएँ होती हैं, उन विशेषताओं को लिखिए ।
Class 4 Hindi Chapter 3 Question Answer नीम 6
उत्तर :
विशाल
• मज़बूत
• फलदार
• छायादार
• लंबा और ऊँचा परमहितैषी
औषधीय गुणयुक्त

Class 4 Hindi Chapter 3 Question Answer नीम

प्रश्न 2.
नीचे कुछ वृक्षों/पौधों की पत्तियों के चित्र हैं। उनके नाम उलट-पुलट गए हैं। कीजिए। अपनी भाषा में भी उनके नाम पता करके लिखिए।
Class 4 Hindi Chapter 3 Question Answer नीम 7
उन्हें पहचानकर मिलान
उत्तर :
Class 4 Hindi Chapter 3 Question Answer नीम 8
आपकी भाषा में पत्तियों के नामों को विद्यार्थी परिवार के सदस्यों की मदद से समझाकर लिखें।

प्रश्न 3.
नीचे दी गई पत्तियों को पहचानिए और इनके नाम तथा विशेषताएँ अपने अध्यापकों तथा अभिभावकों की सहायता से लिखिए-
Class 4 Hindi Chapter 3 Question Answer नीम 9
उत्तर :
Class 4 Hindi Chapter 3 Question Answer नीम 10

प्रश्न 4.
आपके परिवेश में जो भी पत्ते दिखते हैं, उनका संग्रहण कीजिए । पत्तों को किसी मोटे कागज़ पर चिपकाइए। उनकी विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए उनके बारे में दो-दो वाक्य लिखिए।
उत्तर :
इस गतिविधि को विद्यार्थी स्वयं करने का प्रयास करें।

मैं नीम हूँ

प्रश्न 1.
नीचे नीम के बारे में कुछ आधे-अधूरे वाक्य लिखे हैं। सहपाठियों से चर्चा करके इन वाक्यों को पूरा कीजिए-

  • मेरा एक – एक भाग _______________ है।
  • मेरी पत्तियों का आकार ____ और रंग ____ होता है।
  • मेरी पत्तियों को उबालकर उस पानी से नहाने से _______________ दूर होते हैं।
  • मेरी पत्तियों के किनारे ____ होते हैं।
  • मेरी कोमल टहनियाँ दाँत ____ करने के काम आती हैं। इसे ____ कहते हैं।
  • मेरे फल को ____ कहा जाता है।
  • मेरी पत्तियों का स्वाद ____ होता है।
  • मेरी पत्तियों को सुखाकर ____ में रखा जाता है।
  • ____ मास में मेरी छटा देखने लायक होती है।
  • आओ, कभी मेरी डाल पर ____ का आनंद लो ।

उत्तर :

  • मेरा एक – एक भाग उपयोगी है।
  • मेरी पत्तियों का आकार छोटा और रंग हरा होता है।
  • मेरी पत्तियों को उबालकर उस पानी से नहाने से बैक्टीरिया दूर होते हैं।
  • मेरी पत्तियों के किनारे नुकीले होते हैं।
  • मेरी कोमल टहनियाँ दाँत साफ़ करने के काम आती हैं। इसे दातुन कहते हैं।
  • मेरे फल को निबौरी कहा जाता है।
  • मेरी पत्तियों का स्वाद कड़वा होता है।
  • मेरी पत्तियों को सुखाकर अनाज में रखा जाता है।
  • बसंत मास में मेरी छटा देखने लायक होती है।
  • आओ, कभी मेरी डाल पर झूले का आनंद लो ।

प्रश्न 2.
आपने नीम के बहुत से गुणों के बारे में जाना। इसकी टहनियों, पत्तियों, निबौरियों में औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसलिए इसे औषधीय वृक्ष भी कहते हैं। अपने सहपाठियों से चर्चा करके कुछ और औषधीय पेड़-पौधों एवं लताओं के नाम नीचे लिखिए-

  • तुलसी
  • _______________
  • _______________
  • _______________
  • _______________
  • _______________

उत्तर :

  • तुलसी
  • आँवला
  • बेल
  • एलोवेरा
  • पुदीना
  • मेथी

प्रश्न 3.
आप नीम की डालियों पर रस्सी डालकर झूला झूलने का आनंद लेना चाहते हैं। आप वहाँ झूला डालने गए। कल्पना कीजिए कि नीम की डालियाँ आपसे बातें करने लगीं उस संवाद को लिखिए-
नीम – अरे! बहुत दिन बाद आई/आए हो !
आप – _______________
नीम – _______________
आप – _______________
नीम – _______________
आप – _______________
उत्तर :
नीम – अरे! बहुत दिन बाद आई/आए हो !
आप – हाँ, मैं अपनी नानी के घर गई थी। तुम्हें पता है मेरा झूला झूलने का बहुत मन है। क्या तुम मुझे अपनी डाली पर झूला डालने दोगे ?
नीम – अच्छा! तो तुम झूला झूलने आई हो। ठीक है । झूला झूल लेना। लेकिन तुम रोज़ मुझसे मिलने आना । तभी झूला डालना ।
आप – अरे वाह! ये हुई न बात। फिर तो मैं रोज़ तुमसे मिलने और झूला झूलने आऊँगी।
नीम – फिर ठीक है। मुझे बहुत अच्छा लगेगा तुमसे बातें करके ।
आप – मुझे भी बहुत मज़ा आएगा। मैं तुम्हारे साथ अपनी सभी बातें साझा किया करूँगी।
नीम – विद्यार्थी पहेलियाँ पढ़कर उसका जवाब देने का स्वयं प्रयास करें फिर अपने जवाब को उत्तर से मिलाएँ ।
आप – मुझे भी बहुत मज़ा आएगा। मैं तुम्हारे साथ अपनी सभी बातें साझा किया करूँगी।

Class 4 Hindi Chapter 3 Question Answer नीम

बूझो तो जानें

Class 4 Hindi Chapter 3 Question Answer नीम 11
उत्तर :
विद्यार्थी पहेलियाँ पढ़कर उसका जवाब देने का स्वयं प्रयास करें फिर अपने जवाब को उत्तर से मिलाएँ।

मेरा पौधा

Class 4 Hindi Chapter 3 Question Answer नीम 12
उत्तर :
दी गई गतिविधि के क्रमानुसार विद्यार्थी स्वयं एक गमले में पौधा लगाकर उसकी देखरेख करें और आनंद लें।


Did this chapter match your syllabus?