NCERT Solutions for Class 1 Hindi Chapter 16 लालू और पीलू
कहानी का सारांश
एक मुर्गी के दो चूजे थे। एक का नाम लालू और दूसरे का नाम था पीलू। लालू लाल चीजें तथा पीलू पीली चीजें खाता था। एक दिन लालू ने पौधे पर लाल-लाल कोई चीज देखी और उसे खा लिया। वह लाल मिर्च थी। लालू की जीभ जलने लगी और वह रोने लगा। मुर्गी और पीलू उसके पास दौड़े-दौड़े आए। उनके पास पीले-पीले गुड़ का टुकड़ा था। लालू ने झट से गुड़ का टुकड़ा खाया और उसके मुँह की जलन ठीक हो गई। मुर्गी ने अपने दोनों चूजों को प्यार से लिपटा लिया।
शब्दार्थ : चूजा-मुर्गी का बच्चा। गुड़-ईख का रस पकाकर जमाई हुई भेली।
प्रश्न-अभ्यास
(पाठ्यपुस्तक से)
क्या होता?
प्रश्न 1.
अगर लालू और पीलू को सफेद और हरी चीजें पसंद होतीं तो क्या उनके नाम अलग-अलग होते?
उत्तर :
हाँ, उनके नाम अलग-अलग होते।
प्रश्न 2.
फिर वे क्या-क्या खाते?
उत्तर :

प्रश्न 3.
लाल मिर्च खाते ही लालू की जीभ जल गई। तुम्हारी जीभ क्या-क्या खाने-पीने से जलती है?
उत्तर :

प्रश्न 4.
जीभ जलने पर तुम क्या करते हो?
उत्तर :
जीभ जलने पर सबसे पहले मैं ठंडा पानी पीता हूँ; तभी उसकी जलन कम होती है। फिर कोई मीठी चीज-गुड़,चीनी या शहद खाता हूँ।
We hope the NCERT Solutions for Class 1 Hindi Chapter 16 लालू और पीलू will help you. If you have any query regarding NCERT Solutions for Class 1 Hindi Chapter 16 लालू और पीलू, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.
Did this chapter match your syllabus?