NCERT Solutions for Class 2 Hindi Chapter 5 दोस्त की मदद

दोस्त की मदद Number of Questions 12 Category NCERT Solutions

NCERT Solutions for Class 2 Hindi Rimjhim Chapter 5 दोस्त की मदद

कहानी का सारांश
किसी तालाब में एक कछुआ रहता था। तालाब के पास माँद में रहने वाली एक लोमड़ी से उसकी दोस्ती हो गई। एक दिन दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे कि अचानक एक तेंदुआ वहाँ आएगी। दोनों वहाँ से जान बचाकर भागे। लोमड़ी तो सरपट दौड़ती हुई अपनी माँद में पहुँच गई, किंतु धीमी चाल के कारण कछुआ तालाब तक नहीं पहुँच पाया। तेंदुए ने छलाँग लगाकर कछुए को पकड़ लिया। तेंदुए ने अपने दाँतों तथा नाखूनों से उसे खाना चाहा, किंतु सफल नहीं हो पाया क्योंकि कछुए की खोल बहुत मोटी थी। उसके सख्त खोल पर खरोंच तक नहीं आई। लोमड़ी अपनी माँद से यह सब देख रही थी। उसने कछुए को बचाने की एक तरकीब सोची। उसने तेंदुए से कहा-तेंदुआ जी, कछुए की खोल को तोड़ने का सबसे आसान तरीका यह है कि इसे पानी में फेंक दो। पानी में इसका खोल नरम हो जाएगा। चाहे तो आजमाकर देख लो! तेंदुए ने लोमड़ी की बात मानकर कछुए को पानी में फेंक दिया। इस प्रकार, कछुआ पुनः पानी में पहुँच गया और उसकी जान बच गई।

शब्दार्थ : माँद-खोह, पशुओं के रहने का स्थान। सरपट-तेज़ गति की चाल या दौड़। छलाँग लगाकर-उछलकर। खाल-शरीर का ऊपरी चमड़ा। तरकीब-उपाय, तरीका, ढंग।

प्रश्न – अभ्यास

 कहानी से

प्रश्न 1
लोमड़ी ने कछुए को बचाने का क्या उपाय सोचा?
उत्तर:
लोमड़ी ने कछुए को बचाने की एक तरकीब सोची। उसने तेंदुए से कहा कि वह कछुए को पानी में फेंक दे ताकि उसका खोल नरम हो जाए।

प्रश्न 2
तेंदुए ने क्या मूर्खता की?
उत्तर:
तेंदुए ने यह मूर्खता की कि वह लोमड़ी की बातों में आ गया और उसने कछुए को पानी में फेंक दिया।

प्रश्न 3
तेंदुए की इस मूर्खता से कछुए को क्या फ़ायदा हुआ?
उत्तर:
तेंदुए के द्वारा कछुए को पानी में फेंक दिए जाने की मूर्खता के कारण कछुए की जान बच गई।

गपशप

प्रश्न4
जब तेंदुआ आया तब कछुआ और लोमड़ी गपशप कर रहे थे। सोचो वे क्या बातें कर रहे होंगे? यह तुम अपने दोस्त के साथ मिलकर सोचो। सोची गई गपशप पर तुम नाटक भी कर सकते हो।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।

कछुआ चाल
कछुआ बहुत धीरे – धीरे चलता है। इसलिए जो बहुत धीरे चलता है उसके लिए हम कहते हैं
NCERT Solutions for Class 2 Hindi Chapter 5 दोस्त की मदद Q4

प्रश्न 5
अब बताओ इनके लिए क्या कहेंगे

(i) जो तेज़ भागता हो।
उत्तर:
वह खरगोश की तरह भागता है।

(ii) जो बहुत अच्छा तैराक हो।
उत्तर:
वह मछली की तरह तैरता है।

तुम्हारी समझ से

जब तेंदुए ने कछुए को पकड़ा तब

प्रश्न 6
वह क्या सोच रहा होगा?
उत्तर:
उस समय कछुआ यह सोच रहा होगा कि किसी भी तरह से उसकी जान बच जाए।

प्रश्न 7
उसने उस समय किसे याद किया होगा?
उत्तर:
उसने उस समय अपनी जान बचाने हेतु ईश्वर को याद किया होगा।

खोल जैसा सख्त?

प्रश्न 8
बताओ कछुए के खोल जैसी सख्त चीजें और क्या हो सकती हैं?
उत्तर:
कछुए के खोल जैसी अन्य सख्त चीजे हैं-शंख, घोंघा, सीपी, नारियल, इत्यादि।

प्रश्न 9
लोमड़ी ने तेंदुए को कछुए का खोल तोड़ने का आसान तरीका बताया था। क्या तुम नारियल को तोड़ने का तरीका सुझा सकते हो?
उत्तर:
सबसे पहले नारियल में छेद करके उसके पानी को निकाल लेना चाहिए। फिर हँसुए से सके ऊपर के रेशे को निकालना चाहिए। अंत में नारियल को फ़र्श पर हल्के से पटककर तोड़ देना चाहिए।

एक से अनेक
NCERT Solutions for Class 2 Hindi Chapter 5 दोस्त की मदद Q9

प्रश्न 10
अब नीचे दिए शब्दों को बदलकर लिखोः
उत्तर:
NCERT Solutions for Class 2 Hindi Chapter 5 दोस्त की मदद Q10

NCERT Solutions for Class 2 Hindi Chapter 5 दोस्त की मदद Q10.1

किसकी चाल
प्रश्न 11
बताओ, ऐसे कौन-कौन चलता है?
उत्तर:
NCERT Solutions for Class 2 Hindi Chapter 5 दोस्त की मदद Q11

मुलायम-नरम

लोमड़ी ने तेंदुए को बताया था कि पानी में फेंकने से कछुए का खोल मुलायम हो जाएगा।

प्रश्न 12
नीचे लिखी चीज़ों में से कौन-कौन-सी चीजें पानी में फेंकने से मुलायम हो जाएँगी? सही जगह पर लिखो।।
NCERT Solutions for Class 2 Hindi Chapter 5 दोस्त की मदद Q12
उत्तर:
NCERT Solutions for Class 2 Hindi Chapter 5 दोस्त की मदद Q12.1