शेर और चूहे की दोस्ती Class 2 Question Answer Hindi Chapter 18

Chapter 18 Sher Aur Chuha Ki Dosti Question Answer

Sher Aur Chuha Ki Dosti Class 2 Question Answer

शेर और चूहे की दोस्ती के प्रश्न उत्तर

बातचीत के लिए :

प्रश्न 1.
क्या आप एक-दूसरे की सहायता करते हैं? कैसे?
उत्तर :
हाँ, हम एक-दूसरे की सहायता करते हैं। बारिश के दिनों में मैं हमेशा अपने मित्र/सहेली को अपने पापा के साथ गाड़ी में लेकर आता/आती हूँ। वह मेरा गृहकार्य करने में मदद करता/करती है।

Sarangi Hindi Book Class 2 Solutions Chapter 18 शेर और चूहे की दोस्ती

प्रश्न 2.
शेर के दाँत भी तो पैने होते हैं तो फिर उसने खुद ही जाल क्यों नहीं कुतर डाला?
उत्तर :
शेर अपने पैने दाँतों से शिकार कर सकता है पर जाल नहीं कुतर सकता।

शब्दों का खेल :

प्रश्न 1.
याद कीजिए कि कहानी में किसने क्या किया और नीचे दिए गए वाक्यों को पूरा कीजिए-
Sarangi Hindi Book Class 2 Solutions Chapter 18 शेर और चूहे की दोस्ती 3
उत्तर :
शेर मतवाली चाल से चला जा रहा था। – शेर
शेर ने अपना पैर हटाया। – चूहा
शिकारी ने शिकार पकड़ने के लिए जाल बिछाया। – शिकारी
चूहां भागा-भागा वहाँ आया।

प्रश्न 2.
इस कहानी से हमने जाना कि चूहा अपने मित्र शेर को बचाने के लिए जाल कुतर सकता है। बताइए कि दिए गए जानवर अपने मित्रों के लिए क्या-क्या कर सकते हैं-
चूहा – ______________
बिल्ली – ______________
बंदर – ______________
मछली – ______________
चिड़िया – ______________
शेर – ______________
उत्तर :
Sarangi Hindi Book Class 2 Solutions Chapter 18 शेर और चूहे की दोस्ती 1

प्रश्न 3.
आपके सबसे अच्छे मित्र का नाम क्या है? आप उसके साथ क्या-क्या करते हैं?
उत्तर :
मेरा ‘सबसे अच्छा मित्र रोमी है।
मैं उसकेसाथ छुपन-छुपाई, क्रिकेट और फुटबॉल खेलता हूँ।शाम को हम दोनों मिलकर पढ़ते भी हैं।

Sarangi Hindi Book Class 2 Solutions Chapter 18 शेर और चूहे की दोस्ती

प्रश्न 4.
‘मित्र’ शब्द में ‘त्र’ आया है। नीचे कुछ शब्द दिए गए हैं जिनमें ‘त्र’ आया है। उन शब्दों को छाँटकर नीचे लिखिए-
पत्र, दोस्त, पात्र, कमल, त्रिकोण, त्रिशूल, मक्खी, अचार, वस्त्र
Sarangi Hindi Book Class 2 Solutions Chapter 18 शेर और चूहे की दोस्ती 4
उत्तर :

  1. पत्र
  2. त्रिशूल
  3. वस्त्र
  4. त्रिकोण
  5. पात्र

Sarangi Hindi Book Class 2 Solutions Chapter 18 शेर और चूहे की दोस्ती

पहेली :

प्रश्न :
Sarangi Hindi Book Class 2 Solutions Chapter 18 शेर और चूहे की दोस्ती 5
उत्तर :
Sarangi Hindi Book Class 2 Solutions Chapter 18 शेर और चूहे की दोस्ती 9

खेल में :

प्रश्न :
ठंडी जगहों पर याक ही हमारा सच्चा मित्र है। आज वह अपने घर का रास्ता भूल गया है। उसे उसके घर पहुँचने में सहायता कीजिए-
Sarangi Hindi Book Class 2 Solutions Chapter 18 शेर और चूहे की दोस्ती 6
उत्तर :
Sarangi Hindi Book Class 2 Solutions Chapter 18 शेर और चूहे की दोस्ती 10

मिलकर पढ़िए :

प्रश्न :
सुरक्षित के लिए (✓) का चिह्न लगाइए और असुरक्षित के लिए (✗) का चिह्न लगाइए-

  1. आपके पिताजी आपके साथ खेल रहे हैं। ( )
  2. आपका मित्र आपको मारता है। ( )
  3. बाज़ार जाते समय आपकी माँ के हाथ से आपका हाथ छूट जाता है। ( )

उत्तर :

  1. आपके पिताजी आपके साथ खेल रहे हैं। (✓)
  2. आपका मित्र आपको मारता है। (✗)
  3. बाज़ार जाते समय आपकी माँ के हाथ से आपका हाथ छूट जाता है। (✗)

Sarangi Hindi Book Class 2 Solutions Chapter 18 शेर और चूहे की दोस्ती

Sarangi Class 2 Hindi Chapter 18 शेर और चूहे की दोस्ती Summary

Sarangi Hindi Book Class 2 Chapter 18 शेर और चूहे की दोस्ती कहानी का सार

Sarangi Hindi Book Class 2 Solutions Chapter 18 शेर और चूहे की दोस्ती 7

यह कहानी शेर और चूहे की है। एक बार शेर अपनी मतवाली चाल से चला जा रहा था। अचानक उसे हल्की-सी चीख सुनाई दी। उसने देखा कि एक चूहे की पूँछ उसके पंजे के नीचे आ गई थी। शेर ने अपना पंजा हटा दिया और चूहा झाड़ियों में चला गया। इसी तरह एक बार शेर शिकारी के जाल में फँस गया। वह ज़ोर-ज़ोर से दहाड़ने लगा। भालू, हिरण, खरगोश, लोमड़ी आदि कोई भी उसे बचाने नहीं आया। हाँ, ऐसे समय पर चूहा भागा-भागा वहाँ आया और अपने तेज दाँतों से जाल को काट दिया। शेर आज़ाद हो गया।

Sarangi Hindi Book Class 2 Solutions Chapter 18 शेर और चूहे की दोस्ती 8

शब्दार्थ :

  • मतवाली – नशे से चूर (ताकत के नशे से चूर)।
  • फुदककर – उछलकर।
  • कुतरना – काटना।
  • आज़ाद – छूट जाना, स्वतंत्र।