चार दिशाएँ Class 2 Question Answer Hindi Chapter 22

Chapter 22 Char Dishayen Question Answer

Char Dishayen Class 2 Question Answer

चार दिशाएँ के प्रश्न उत्तर

बातचीत के लिए :

प्रश्न 1.
आप दिशा का अनुमान कैसे लगाते हैं?
उत्तर :
सूरज को देखकर पूरब दिशा का पता लगा लेता/लेती हूँ। फिर बाकी दिशाएँ पता चल जाती हैं।

प्रश्न 2.
नीचे कुछ शब्द दिए गए हैं। इन शब्दों से अपनी-अपनी कहानी बनाइए और कक्षा में सुनाइए।
Sarangi Hindi Book Class 2 Solutions Chapter 22 चार दिशाएँ 2
उत्तर :
जंगल में शेर, हाथी, लोमड़ी आदि जानवर मिलकर अपने राजा शेर का जन्मदिन मना रहे थे। नाचना-गाना चल रहा था। सुबह से ही सभी खुशी-खुशी काम कर रहे थे। उन्होंने पहाड़ को भी फूलों और पत्तियों से सजाया था। अचानक आकाश में बादल छा गए। देखते ही देखते बारिश होने लगी और ओले गिरने लगे। सभी बुरी तरह डर गए। इस पर शेर ने कहा कि डरने की कोई ज़रूरत नहीं है हम सब मेरी बड़ी गुफा में जाकर जन्मदिन मनाएँगे। सभी जानवर फिर से खुश हो गए।

खेल-खेल में :

एक गोले में बैठकर इस गतिविधि को कीजिए-

प्रश्न 1.
आपके दाईं ओर कौन-कौन से मित्र बैठे हैं?
उत्तर :
सुधा, रवि और काव्या।

Sarangi Hindi Book Class 2 Solutions Chapter 22 चार दिशाएँ

प्रश्न 2.
आपके बाईं ओर कौन-कौन से मित्र बैठे हैं?
उत्तर :
आशा, आदित्य और उमा।

प्रश्न 3.
बाईं ओर से आप किस नंबर पर हैं?
उत्तर :
पहले।

प्रश्न 4.
दाई ओर से आप किस नंबर पर हैं?
उत्तर :
सातवें।

आइए कुछाएँ :

प्रश्न :
छोटे समूहों में चारों दिशाओं के नाम लिखे हुए कार्ड्स बनाइए और दीवारों पर सही जगह लगाइए। चारों दिशाओं के लिए कुछ चित्र भी बनाइए।
उत्तर :
छात्र स्वयं करें।

Sarangi Class 2 Hindi Chapter 22 चार दिशाएँ Summary

Sarangi Hindi Book Class 2 Chapter 22 चार दिशाएँ कविता का सार

इस कविता से हमें दिशाओं के बारे में पता चलता है। जिस तरफ से सूर्य निकलता है अगर उस तरफ मुँह करके हम खड़े हो जाएँ तो हमारे सामने पूरब दिशा और हमारी पीठ के पीछे पश्चिम दिशा होती है। हमारे बायीं ओर उत्तर दिशा और दायीं ओर दक्षिण दिशा होती है। इस प्रकार कुल चार दिशाएँ होती हैं- पूरब, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण।

Sarangi Hindi Book Class 2 Solutions Chapter 22 चार दिशाएँ

Sarangi Hindi Book Class 2 Solutions Chapter 22 चार दिशाएँ 1