Class 3 EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi कुछ खोज पेड़-पौधों की

Class 3 EVS Chapter 4 कुछ खोज पेड़-पौधों की Question Answer in Hindi

लिखिए (पृष्ठ 49)

प्रश्न 1.
कुछ ऐसे पेड़ों के नाम लिखिए जिन्हें आप पहचानते हैं।
उत्तर :
वड़ (बरगद), नीम, आम, पीपल, जामुन, शीशम, बेर, नारियल।

प्रश्न 2.
याद कीजिए कि आपने उन्हें कहाँ देखा है।
उत्तर :
मैंने उन्हें बगीचे में, सड़क के किनारे और केरल के समुद्र तट पर देखा है।

Class 3 EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi कुछ खोज पेड़-पौधों की

प्रश्न 3.
इनमें से किन पेड़ों को आपने अपने घर और स्कूल के आस-पास देखा है?
उत्तर :
मैंने अपने घर के पास नीम और पीपल देखे।

  • मैंने अपने घर के पास बगीचे में आम, जामुन और बेर के पेड़ दखे।
  • शीशम के पेड़ मेरे विद्यालय के रास्ते की सड़क के किनारे हैं।

लिखिए (पृष्ठ 50)

प्रश्न 1.
कुछ झाड़ियों के नाम लिखिए। क्या आपने ऊपर चित्र में दिखाई गई झाड़ियों में से किसी झाड़ी को देखा है?
उत्तर :

  • तूर
  • मसूर
  • मूँग
  • उड़द।

हाँ, मैंने अपने गाँव के खेतों में इनमें से कुछ को उगते देखा है।

प्रश्न 2.
क्या आप जानते हैं कि आपकी बोल-चाल की भाषा में इन्हें क्या कहते हैं?
उत्तर :
मेरी बोल-चाल की भाषा में इन्हें तूर दाल, मसूर दाल, मूँग दाल और उड़द दाल कहा जाता है।

लिखिए (पृष्ठ. 52)

कुछ ऐसी जड़ी-बूटियों के नाम लिखिए जिन्हें आपने देखा है। यह भी लिखिए कि आपने उन्हें कहाँ देखा है?
उत्तर :

  • मैंने घर पर पुदीना, टमाटर और धनिया आदि को देखा है।
  • मेरी माँ सब्जी मंडी से पुदीना और धनिया लाती हैं।
  • मैंने अपने गाँव के खेतों में सरसों उगते देखी है।

सोचिए और बूझिए (पृष्ठ 54)

प्रश्न 1.
आप इसे अपनी भाषा में क्या कहते हैं?
उत्तर :
चर्चेडा।

Class 3 EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi कुछ खोज पेड़-पौधों की

प्रश्न 2.
यह एक बेल है या लता?
उत्तर :
यह (स्नेक गार्ड) एक बेल है।

लिखिए (पृष्ठ 54)

प्रश्न 1.
कुछ लताओं या बेलों के नाम लिखिए जिन्हें आपने देखा है। यह भी लिखिए कि आपने उन्हें कहाँ देखा है?
उत्तर :

  • बेल : मनी प्लांट : मेरे घर पर।
  • लौकी : मेरे पड़ोसी के किचन गार्डन में।
  • लताएँ : तरबूज और कद्दू : मेरे गाँव के पास नदी के किनारे।

प्रश्न 2.
क्या उनमें से कोई पृष्ठ 53 पर दिए गए चित्रों में भी हैं? इनके नाम अपनी भाषा में लिखिए।
उत्तर :

  • मनी प्लांट : मनी प्लांट।
  • लौकी : लौकी या घीया।
  • तरबूज : तरबूज।
  • कद्दू : कद्दू या सीताफल।

प्रश्न 3.
नीचे दिए गए पौधों के नाम अपनी भाषा में बताइए। यह भी बताइए कि ये पेड़, झाड़ी, लता या बेल में से क्या हैं?
Class 3 EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi कुछ खोज पेड़-पौधों की 1
उत्तर :
Class 3 EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi कुछ खोज पेड़-पौधों की 2

गतिविधि 1 (पृष्ठ 54)

अपने विद्यालय या विद्यालय के पास ही किसी पेड़ या झाड़ी के सामने दो-वो या चार-चार के समूह में खड़े हों।
अब अपने आस-पास जहाँ तक देख सकते हैं, वहाँ तक देखने की कोशिश कीजिए।

अपने पैरों के पास भी देखना न भूलें। आप कितनी तरह के पेड़-पौधे, झाड़ियाँ, जड़ी-बूटियाँ, घास, बेलें और लताएँ देख सके?
उत्तर :
यह एक समूह गतिविधि है जिसमें आप उन पेड़ों, झाड़ियों, जड़ी-बूटियों, घास, बेलों या लताओं के नाम बता सकते हैं, जिन्हें आप जानते हैं।
पौधे से मित्रता!

Class 3 EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi कुछ खोज पेड़-पौधों की

गतिविधि 2 (पृष्ठ 55-56)

कोई एक पौधा चुनिए। यह पौधा मोटे तने वाली कोई झाड़ी या ऐसा पेड़ हो सकता है जिससे आप मित्रता करना चाहते हैं। इसे आप स्वयं या अपने सहपाठियों के समूह में कर सकते हैं।

  • अपने चुने हुए पौधे का नाम रखिए जैसे आप अपने पालतू जानवर का नाम रखते हैं।
  • अब अपने मित्र पेड़ / पौधे में प्रतिबिन पानी देकर इसकी देखभाल कीजिए।
  • एक मित्र की तरह इसकी रक्षा कीजिए।
  • अपने मित्र पौधे की पत्तियों, फूलों को ध्यान से देखिए।
  • अवलोकन कीजिए कि आपके मित्र पौधे पर पत्तों, फूलों की संख्या अधिक है, कम है या बिलकुल नहीं है। अपने अवलोकन को नीचे दी गई तालिका मेंलिखिए।

अवलोकन का समय और दिनांक : सुबह 10 बजे, 26
महीना : जून
अवलोकन अंकित किए जाने के दिन का मौसम
जितनी बार संभव हो सके, अपने मित्र पौधे के पास जाइए और इस ध्यानपूर्वक देखिए।
धूप वाला दिन
नीचे दी गई तालिका को देखें और पूरा करें।
Class 3 EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi कुछ खोज पेड़-पौधों की 3

अब आपने जो देखा उसे तालिका में भरिए-
Class 3 EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi कुछ खोज पेड़-पौधों की 7

Class 3 EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi कुछ खोज पेड़-पौधों की 4

गतिविधि 3 (पृष्ठ 56)

प्रश्न 1.
क्या आपको पौधे पर नई पत्तियाँ दिखीं? क्या पत्तियों के बड़े होने के साथ उनके रंग में कोई बदलाव आया?
उत्तर :
हाँ, नई उगी पत्तियाँ छोटी और हल्के हरे रंग की हैं। जैसे-जैसे पत्तियाँ बड़ी होती जाती हैं, वे गहरे हरे रंग की हो जाती हैं।

प्रश्न 2.
क्या पुरानी भूरे रंग की पत्तियाँ धरती पर गिर जाती हैं?
उत्तर :
हाँ।

Class 3 EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi कुछ खोज पेड़-पौधों की

प्रश्न 3.
क्या आपको पौधे पर कोई फूल या फल दिखा?
उत्तर :
हाँ।

प्रश्न 4.
आपने और क्या-क्या बाते देखीं?
उत्तर :
मैंने अपने घर पर टमाटर के पौधे पर लगे फूलों को फलों में बदलते देखा है।

गतिविधि 4 (पृष्ठ 57)

अपने आस-पास के परिवेश में पत्तों को देखिए।

प्रश्न 1.
अपनी कॉपी में उन पत्तों के चित्र बनाकर रंग भरिए और उनके नाम लिखिए।
उत्तर :
Class 3 EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi कुछ खोज पेड़-पौधों की 5

प्रश्न 2.
अपनी कक्षा में किसी मित्र को पत्तों के रंग, आकृति, सतह और गंध के विषय में बताइए।
उत्तर :
अधिकांश पत्तियाँ हरे रंग की होती हैं।

  • विभिन्न पौधों की पत्तियों की आकृति और बनावट भिन्न होती है।
  • कुछ पत्तियाँ अन्य पौधों की पत्तियों की तुलना में बहुत चमकदार होती हैं।
  • विभिन्न पौधों की पत्तियों की गंध भी अलग-अलग होती है। तुलसी, धनिया, करी पत्ता, पुदीना और लेमन ग्रास आदि की पत्तियों को उनकी गंध से आसानी से पहचानी जा सकती है।

गतिविधि 5 (पृष्ठ 57)

अपनी आँखों पर पट्टी बाँधिए। फिर आपका एक मित्र आपके बिल्कुल पास कोई फल लाएगा।

प्रश्न 1.
आप अपनी बंद आँखों से कितनी दूर से फल को उसकी खुशबू से पहचान सकते हैं?
उत्तर :

  • मैं खरबूजा, आम, अमरूद और जामुन जैसे फलों को उनकी गंध से पहचान सकता हूँ।
  • अब कटे हुए फलों के टुकड़ों के साथ यही प्रयोग दोहराएँ।

प्रश्न 2.
क्या साबुत फल की अपेक्षा कटे हुए फल को पहचान पाना आसान था?
उत्तर :
हाँ।

Class 3 EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi कुछ खोज पेड़-पौधों की

प्रश्न 3.
आप किस फल को अधिक दूरी से पहचान पाए?
उत्तर :
अमरूद।

पृष्ठ 58

प्रश्न 1.
पौधे के कौन-कौन से भाग हैं?
उत्तर :
पौधे के भाग हैं : जड़, तना, पत्तियाँ, फूल, फल।

प्रश्न 2.
नीचे दिए गए चित्र में पौधे के भागों के सामने उनके नाम लिखिए।
उत्तर :

Class 3 EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi कुछ खोज पेड़-पौधों की 6

गतिविधि 6 (पृष्ठ 59)

प्रश्न 1.
छाल का छापा लेते समय क्या आपने अपने पेड़ पर किसी अन्य जीव-जंतु, पक्षी या कीट को वेखा?
उत्तर :
हाँ, मैंने पौधों पर बहुत-सी चींटियाँ और अन्य कीट तथा गिलहरियाँ और पक्षी देखे।

प्रश्न 2.
वे क्या कर रहे थे?
उत्तर :

  • वे पेड़ों पर आराम कर रहे थे।
  • कुछ अपना भोजन कर रहे थे (फल खा रहे थे)।

आइए, मंथन करें! (पृष्ठ 60-61)

(क) चर्चा कीजिए

प्रश्न 1.
यदि पेड़-पौधे न होते, तो क्या होता?
उत्तर :

  • पौधों के बिना, हमें साँस लेने के लिए ऑक्सीजन नहीं मिलती।
  • यदि पौधे न होते, तो हमें फल, सब्जियाँ और अनाज नहीं मिलते।
  • यदि पौधे न होते, तो बहुत से जानवरों के पास घर नहीं होते।

Class 3 EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi कुछ खोज पेड़-पौधों की

प्रश्न 2.
पेड़-पौधों के बढ़ने में जड़ किस तरह से सहायता करती है?
उत्तर :

  • पौधे अपनी जड़ों के माध्यम स मिट्टी से अपना भोजन प्राप्त करते हैं।
  • जड़ें पौधे को सीधा रहने और गिरने से बचाने में मद करती हैं।

प्रश्न 3.
पेड़ के लिए तना क्या कार्य करता है?
उत्तर :

  • तना पौधे को थामे रखता है।
  • तना मिट्टी से पानी को और पत्तियों द्वारा बनाए गए भोजन को पौधे के दूसरे हिस्सों तक ले जाने में सहायता करता है।

(ख) लिखिए

प्रश्न 1.
आपने अपने विद्यालय के बगीचे, पार्क या घर के आस-पास बहुत सारे पेड़-पौधे देखे होंगे। उनके नामों की सूची बनाइए और पहचानिए कि वे क्या हैं-पेड़, झाड़ी, जड़ी-बूटी, घास, बेल या लता?
उत्तर :

  • पेड़ : बरगद, आम, नीम, पीपल और अमरूद।
  • झाड़ियाँ : गुलाब और तुलसी, करी पत्ता।
  • जड़ी-बूटियाँ : टमाटर, पुदीना, धनिया, सरसों।
  • घास : धान, गेहूँ, बाजरा और गन्ना।
  • बेल : मनी प्लांट, चमेली, लौकी।
  • लताएँ : तरबूज, कद्दू।

प्रश्न 2.
पौधे के किस विशेष भाग से आप उसे पहचान पाए?
उत्तर :

  • गुलाब अपने फूल से
  • केला अपने पत्तों से
  • आम, जामुन, पपीता, अमरूद अपने फलों से

प्रश्न 3.
अपने सबसे प्रिय पेड़ के बारे में लिखिए। यह आपका सबसे प्रिय पेड़ क्यों है?
उत्तर :

  • मेरा सबसे प्रिय पेड़ आम का है।
  • इन फलों से हम चटनी, मुख्ब्या आदि बनाते हैं।
  • यह हमें मीठे-मीठे फल खाने को देता है।
  • कई पक्षी इसकी टहनियों पर निवास करते हैं।

Class 3 EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi कुछ खोज पेड़-पौधों की

(ग) चित्र बनाइए

आपने अपने आस-पास के परिवेश में तरह-तरह की पत्तियाँ वेखी हैं, उनके चित्र बनाइए।
उत्तर :
Class 3 EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi कुछ खोज पेड़-पौधों की 8

(घ) रंगोली बनाइए’

धरती पर गिरी हुई पत्तियों और फूलों को इकट्ठा कीजिए। उन्हें अलग-अलग तरह से सजाकर रंगोली बनाइए। आप इन पत्तियों से अलग-अलग पशु-पक्षियों की आकृतियाँ भी बना सकते हैं।
उत्तर :
छात्र स्वयं करें।