Class 5 Hindi Chapter 4 Question Answer साङकेन

Class 5 Hindi Sanken Question Answer

कक्षा 5 हिंदी पाठ 4 प्रश्न उत्तर – Class 5 Hindi Chapter 4 Sanken Question Answer

बातचीत के लिए

प्रश्न 1.
त्योहारों पर घरों में कई प्रकार की मिठाइयाँ और नमकीन बनाई जाती हैं। आपको कौन-सी मिठाइयाँ और नमकीन अच्छी लगती हैं? वे किस त्योहार पर बनाई जाती हैं।
उत्तर:
त्योहारों पर घरों में गुझिया, नमक- पारे, दही – बड़े, खीर आदि व्यंजन बनाए जाते हैं।
(विद्यार्थी अपनी पसंद व अनुभव के आधार पर स्वयं उत्तर लिख सकते हैं । )

प्रश्न 2.
आप कौन-से त्योहार मनाते हैं? उनमें और साङकेन में कौन-कौन सी समानताएँ हैं?
उत्तर:
हम अपने घरों में होली, दीपावली, रक्षाबंधन, क्रिसमस, ईद, लोहड़ी, ओणम, पोंगल, बीहू आदि त्योहार मनाते हैं। होली और साङकेन त्योहार लगभग एक जैसे ही हैं।
(विद्यार्थी अपने घरों में मनाए जाने वाले त्योहारों के विषय में स्वयं बताएँ।)

Class 5 Hindi Chapter 4 Question Answer साङकेन

प्रश्न 3.
हमारे देश में अनेक अवसरों पर शोभायात्राएँ (जुलूस) निकाली जाती हैं। आपने कौन-कौन सी शोभायात्राएँ देखी हैं? उनके बारे में अपने अनुभव बताइए।
उत्तर:
जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा, महावीर जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा, सरहुल त्योहार पर निकलने वाली शोभायात्रा
(विद्यार्थी अपने अनुभव के आधार पर उत्तर लिख सकते हैं।)

प्रश्न 4.
आप नया वर्ष कब और कैसे मनाते हैं?
उत्तर:
विभिन्न धर्मों, संस्कृतियों एवं राज्यों में नव वर्ष अलग-अलग दिन मनाया जाता है। उदाहरण के लिए-

  • बैसाखी – पंजाबी नववर्ष
  • जुड़-शीतल – मैथिल नववर्ष
  • गुड़ी पड़वा – मराठी नववर्ष
  • नवरोज़ – पारसी नववर्ष
  • 1 जनवरी – अंग्रेज़ी नववर्ष

विद्यार्थी इनके आधार पर बता सकते हैं कि वे किस दिन तथा कैसे नया साल मनाते हैं।

पाठ से

प्रश्नों के उपयुक्त उत्तर के सामने तारे का चिह्न Class 5 Hindi Chapter 4 Question Answer साङकेन 1 बनाइए-

प्रश्न 1.
साङकेन क्यों मनाया जाता है?
(क) दीपावली पर्व के कारण
(ख) नव वर्ष प्रारंभ होने के उपलक्ष्य में
(ग) नए मंदिर के उद्घाटन की प्रसन्नता में
(घ) बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर
उत्तर:
(ख) नव वर्ष प्रारंभ होने के उपलक्ष्य में Class 5 Hindi Chapter 4 Question Answer साङकेन 1

प्रश्न 2.
भगवान बुद्ध का मंदिर कहाँ बना हुआ था?
(क) चिकित्सालय के पास
(ख) सरोवर के किनारे
(ग) नदी के किनारे
(घ) समुद्र के किनारे
उत्तर:
(ग) नदी के किनारे Class 5 Hindi Chapter 4 Question Answer साङकेन 1

प्रश्न 3.
लोग बहुत देर तक एक-दूसरे पर पानी डालते रहे क्योंकि-
(क) उन्हें गरमी लग रही थी ।
(ख) वे स्नान कर रहे थे।
(ग) वे गंदे हो गए थे।
(घ) वे साङकेन मना रहे थे।
उत्तर:
(घ) वे साङकेन मना रहे थे। Class 5 Hindi Chapter 4 Question Answer साङकेन 1

प्रश्न 4.
“यहाँ के लोगों के मुखों पर सदैव मुस्कान बनी रहती है।” इस वाक्य का क्या अर्थ है?
(क) यहाँ के लोग सदैव प्रसन्न रहते हैं।
(ख) यहाँ के लोग सदैव प्रसन्न रहने का अभिनय करते हैं।
(ग) यहाँ के लोगों को खेलना-कूदना अच्छा लगता है।
(घ) यहाँ के लोगों को नाचना गाना अच्छा लगता है।
उत्तर:
(क) यहाँ के लोग सदैव प्रसन्न रहते हैं। Class 5 Hindi Chapter 4 Question Answer साङकेन 1

पाठ से

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी लेखन – पुस्तिका में लिखिए-

(क) साङकेन का त्योहार मनाते समय वल्लरी को होली की याद क्यों आई?
उत्तर:
साङकेन का त्योहार मनाते समय वल्लरी को होली की याद इसलिए आई, क्योंकि इस त्योहार में भी होली की तरह लोग एक-दूसरे पर पानी फेंक रहे थे।

(ख) वल्लरी को चौखाम और दिल्ली में क्या अंतर लगा ?
उत्तर:
वल्लरी को दिल्ली और चौखाम में सबसे बड़ा अंतर लगा कि दिल्ली में भीड़ भरी सड़कें, हॉर्न बजाती हुई कारें और बसें, लोगों की लंबी कतारें थीं, वहीं चौखाम में खुला व शांत वातावरण था। यहाँ दिल्ली की अपेक्षा अधिक हरियाली थी।

(ग) मंदिर की सजावट कैसे की गई थी ?
उत्तर:
मंदिर की जालीदार दीवारें बाँस व बाँस की खपच्चियों से बनी हुई थीं। उनके बीच-बीच में पेड़ों की हरी-भरी टहनियाँ लगाई गई थीं। टहनियों पर खोंस- खोंसकर रंग-बिरंगे फूल सजाए गए थे। मंदिर बहुत ही सादा व सुंदर था।

(घ) आपको कौन-कौन आशीर्वाद देते हैं? वे क्या आशीर्वाद देते हैं?
उत्तर:
हमें घर के बड़े-बुजुर्ग आशीर्वाद देते हैं कि हम सदैव अच्छे इनसान बनें व नेक रास्ते पर चलकर लोगों की सहायता करें |

Class 5 Hindi Chapter 4 Question Answer साङकेन

प्रश्न 2.
नीचे पाठ की कुछ पंक्तियों के भावार्थ दिए गए हैं। उदाहरण के अनुसार पाठ की उन पंक्तियों को लिखिए जो दिए गए भावार्थ पर आधारित हैं-
Class 5 Hindi Chapter 4 Question Answer साङकेन 2
उत्तर:

भावार्थ पाठ की पंक्तियाँ
शोभायात्रा में लोग बहुत प्रसन्न दिखाई दे रहे थे। शोभायात्रा में सब लोग नाचते-गाते जा रहे थे। लोगों में बहुत उत्साह था।
मंदिर सुंदर सजा था। इतना सादा और सुंदर मंदिर वल्लरी ने पहले कभी नहीं देखा था।
ऐसा लगता है कि लोग होली का त्योहार मना रहे हैं। लोग एक-दूसरे पर बालटियाँ भर-भरकर पानी डाल रहे हैं। वे एक-दूसरे के चेहरों पर चावल का आटा भी लगा रहे हैं। वल्लरी को होली की याद आ गई।
त्योहारों में सब एक-दूसरे से मिलते-जुलते हैं। होली के दिन लोग एक-दूसरे से मिलने जाते हैं। उस दिन लोग घरों में कई प्रकार की मिठाइयाँ और नमकीन बनाते हैं और अतिथियों का स्वागत करते हैं।

भाषा की बात

प्रश्न 1.
नीचे दिए गए वाक्यों में रेखांकित शब्दों के समानार्थी शब्दों का प्रयोग करते हुए अपनी लेखन – पुस्तिका में वाक्यों को पुनः लिखिए-

(क) एक दिन वल्लरी को उसके मित्र चाऊतान ने अपने घर बुलाया।
उत्तर:
एक दिन वल्लरी को उसके दोस्त चाऊतान ने अपने आवास पर बुलाया।

(ख) हमारे गाँव के लोगों ने नदी के किनारे एक मंदिर बनाया है।
उत्तर:
हमारे गाँव के लोगों ने सरिता के तट पर एक मंदिर बनाया है।

(ग) बीच-बीच में पेड़ों की हरी-भरी टहनियाँ सजाई गई थीं।
उत्तर:
बीच-बीच में वृक्ष की हरी-भरी शाखाएँ सजाई गई थीं।

(घ) आज हमारे यहाँ साङकेन का त्योहार है।
उत्तर:
आज हमारे यहाँ साङकेन का उत्सव है।

प्रश्न 2.
दिए गए उदाहरण को समझकर वाक्यों को पूरा कीजिए-

(क) जहाँ देखो हरियाली ही हरियाली और फूल ही फूल!
उत्तर:
जहाँ देखो हरियाली ही हरियाली और फूल ही फूल!

(ख) मैं समुद्र के किनारे गई, जहाँ देखो …………. पानी !
उत्तर:
मैं समुद्र के किनारे गई, जहाँ देखो पानी ही पानी !

(ग) मेरा गाँव केरल में है; जहाँ देखो नारियल के पेड़ ………..!
उत्तर:
मेरा गाँव केरल में है; जहाँ देखो नारियल के पेड़ ही पेड़!

(घ) मुंबई में जिधर देखो ……… !
उत्तर:
मुंबई में जिधर देखो भीड़ ही भीड़ !

(ङ) …….. की दुकान में जहाँ देखो ……….. !
उत्तर:
हलवाई की दुकान में जहाँ देखो मिठाई ही मिठाई !

प्रश्न 3.
रेखांकित शब्दों के वचन बदलकर वाक्य पूरा कीजिए-

(क) शोभायात्रा में बड़ी मूर्ति की पालकी सबसे पीछे थी और छोटी मूर्तियों की ……….. आगे थीं।
उत्तर:
शोभायात्रा में बड़ी मूर्ति की पालकी सबसे पीछे थी और छोटी मूर्तियों की पालकियाँ आगे थीं।

(ख) बाँस की खपच्चियाँ उधर रखी हैं, एक खपच्ची मुझे दे दीजिए।
उत्तर:
बाँस की खपच्चियाँ उधर रखी हैं, एक खपच्ची मुझे दे दीजिए।

(ग) गंगा एक पवित्र नदी है। भारत में अनेक पवित्र ………. हैं।
उत्तर:
गंगा एक पवित्र नदी है। भारत में अनेक पवित्र नदियाँ हैं।

(घ) मेरे जन्मदिन पर कई प्रकार की मिठाइयाँ थीं लेकिन मुझे रसगुल्ले की …………. सबसे अच्छी लगती है।
उत्तर:
मेरे जन्मदिन पर कई प्रकार की मिठाइयाँ थीं लेकिन मुझे रसगुल्ले की मिठाई सबसे अच्छी लगती है।

(ङ) सारी बालटियाँ पानी से भर गई हैं, केवल एक ……… बची है।
उत्तर:
सारी बालटियाँ पानी से भर गई हैं, केवल एक बालटी बची है।

प्रश्न 4.
जब किसी की बात ज्यों की त्यों लिखी जाती है तब एक चिह्न लगाया जाता है। इसे उद्धरण चिह्न कहते हैं। उदाहरण के लिए-
चाऊतान बोला, “ आज से हमारा नया वर्ष आरंभ होता है । ”
पाठ में आए ऐसे चार वाक्य खोजकर लेखन – पुस्तिका में लिखिए।
उत्तर:

  1. वल्लरी ने चाऊतान से पूछा, “ ये लोग कहाँ जा रहे हैं? बहुत प्रसन्न दिख रहे हैं।
  2. “क्या हम लोग भी शोभायात्रा में सम्मिलित हो सकते हैं?” वल्लरी के पिताजी ने पूछा।
  3. उसने चाऊतान से कहा, “चाऊतान भाई, लगता है कि लोग होली का त्योहार मना रहे हैं।
  4. “तीन दिन तक इसी तरह साङकेन मनाया जाता है । ” चाऊतान ने बताया।

प्रश्न 5.
पाठ में से चुनकर कुछ शब्द नीचे दिए गए हैं। इन्हें हिंदी वर्णमाला के क्रम में लिखिए, जैसे-कलम, खरगोश, गगन…
करेला, समय, मठ, तट, नमकीन, जल, वन, मटका …………
उत्तर:
करेला, जल, तट, नमकीन, मटका, मठ, वन, समय

पाठ से आगे

प्रश्न 1.
आपके घर में त्योहारों के लिए कौन-कौन सी तैयारियाँ की जाती हैं?
उत्तर:
विद्यार्थी इस विषय पर अपने अनुभव के आधार पर लिख सकते हैं; जैसे घरों में त्योहारों के लिए की जाने वाली तैयारियाँ – साफ़-सफ़ाई करना, घरों को सजाना, घरों में लाइट लगाना, अच्छे-अच्छे व्यंजन बनाना, लोगों से मिलने जाना आदि ।

प्रश्न 2.
आपके घर पर त्योहारों के समय कौन-कौन, क्या-क्या काम करता है? सूची बनाइए ।
उत्तर:
त्योहारों के समय घर पर सभी सदस्य मिलकर काम करते हैं; जैसे – माँ-पिता जी मिलकर व्यंजन बनाते हैं, हम सभी भाई-बहन मिलकर घर की सफ़ाई करते हैं तथा अपना घर सजाते हैं। ( विद्यार्थी अपने अनुभवों के आधार पर स्वयं उत्तर लिख सकते हैं ।)

प्रश्न 3.
हमारे देश में लोग अनेक प्रकार से अभिवादन करते हैं। उदाहरण के लिए, ‘नमस्ते’ बोलकर । आपके राज्य में क्या बोलकर अभिवादन किया जाता है? एक सूची बनाइए-
Class 5 Hindi Chapter 4 Question Answer साङकेन 3
इस कार्य के लिए आप अपने मित्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की भी सहायता ले सकते हैं।
उत्तर:

राज्य/केंद्रशासित प्रदेश अभिवादन के लिए शब्द
दिल्ली नमस्कार
वणक्कम तमिलनाडु
खम्मा घणी राजस्थान
जोहार झारखंड
जुले लद्दाख

(इसी प्रकार आप अन्य राज्यों के बारे में भी लिख सकते हैं ।)

Class 5 Hindi Chapter 4 Question Answer साङकेन

सोचिए और लिखिए

प्रश्न 1.
इस पाठ में आपको सबसे अच्छा क्या लगा और क्यों ?
उत्तर:
इस पाठ में हमें त्योहार मनाने का तरीका सबसे अच्छा लगा तथा मंदिर में की जाने वाली सजावट भी अच्छी लगी। मंदिर में सजाने के लिए प्लास्टिक या अन्य हानिकारक वस्तुओं का प्रयोग न करके प्राकृतिक वस्तुओं का प्रयोग किया गया था।
(विद्यार्थी अपनी पसंद के अनुसार अन्य उत्तर दे सकते हैं ।)

प्रश्न 2.
नीचे दिए गए उदाहरण को देखकर आगे की कड़ी बनाइए-
Class 5 Hindi Chapter 4 Question Answer साङकेन 6
उत्तर:
Class 5 Hindi Chapter 4 Question Answer साङकेन 9

प्रश्न 3.
अपने मित्र को साङकेन के बारे में पूरे दिन का आँखों देखा वर्णन अपनी लेखन – पुस्तिका में लिखकर बताइए। आपकी सहायता के लिए कुछ मुख्य संकेत बिंदु नीचे दिए गए हैं-
स्वागत, पकवान, शोभायात्रा, मूर्तियाँ, मंदिर, एक-दूसरे पर पानी डालना, मिल-जुलकर खुशी मनाना, पालकी, बाँस की खपच्चियाँ, भगवान बुद्ध का मंदिर, बौद्ध भिक्षु, होली, आशीर्वाद, घर, फूल
आप इन शब्दों के अतिरिक्त अन्य शब्दों की भी सहायता ले सकते हैं। ये शब्द आपकी अपनी भाषा से भी हो सकते हैं।
उत्तर:
प्रिय मित्र,
सप्रेम नमस्कार

हम यहाँ अरुणालच प्रदेश में कुशलपूर्वक हैं। आशा करती हूँ कि तुम भी वहाँ कुशल से होंगे ।

आज मैं तुम्हें अरुणाचल प्रदेश के प्रसिद्ध त्योहार साङकेन के बारे में बता रही हूँ, जिसे मैंने यहाँ के लोगों के साथ मिलकर मनाया। इस दिन यहाँ नववर्ष के रूप में मनाते हैं। यह तीन दिनों तक मनाया जाने वाला त्योहार है।

इसमें पहले दिन यहाँ के लोग बुद्ध व बौद्ध भिक्षुओं की मूर्तियाँ पालकी में लेकर शोभायात्रा निकाली। गाँव के लोगों ने मूर्तियों का स्वागत बड़ी धूम-धाम से किया । मूर्तियों को एक मंदिर में रखा गया, जिसे बाँस की खपच्चियों और फूलों से सजाया गया था। सभी लोगों ने भगवान बुद्ध के मंदिर में पूजा की तथा उन पर जल चढ़ाया। इसके बाद मैंने देखा की होली के जैसे ही ये लोग एक-दूसरे पर पानी डाल रहे थे। इस दिन यहाँ के घरों में स्वादिष्ट पकवान बनाए गए थे। सभी लोग मिल-जुलकर एक साथ खुशी मना रहे थे। तीसरे दिन मूर्तियों को बौद्ध विहार में वापस पालकी में लेकर रखा गया । बोद्ध भिक्षुओं ने गाँव के लोगों को खुशहाल व नया साल अच्छे से मनाने का आशीर्वाद दिया।

यह त्योहार बहुत शांति और भक्ति से भरा हुआ था। मुझे यह अनुभव बहुत अच्छा लगा। काश तुम भी यहाँ होती और यह आनंद ले पाती !

तुम्हारी सखी,
वल्लरी

मेरी कलाकारी

यहाँ कुछ प्राणियों के चित्र दिए गए हैं, जिन्हें सूखे पत्तों से बनाया गया है। इन प्राणियों को पहचानिए और पत्तों से किसी भी प्राणी की आकृति बनाकर नीचे दिए गए स्थान पर चिपकाइए ।
Class 5 Hindi Chapter 4 Question Answer साङकेन 7
उत्तर:
(दिए गए गए चित्रों के आधार पर विद्यार्थी स्वयं चित्र बना सकते हैं ।)

Class 5 Hindi Chapter 4 Question Answer साङकेन

पुस्तकालय से

नीचे दिए गए बिंदुओं के आधार पर अरुणाचल प्रदेश के बारे में शिक्षकों और पुस्तकालय की सहायता से महत्वपूर्ण जानकारी जुटाइए।
Class 5 Hindi Chapter 4 Question Answer साङकेन 8
उत्तर:
राजधानी – ईटानगर
पड़ोसी राज्य – असम, नागालैंड
भाषा – हिंदी, अंग्रेज़ी, असमिया तथा तिब्बती-बर्मी भाषा परिवार की स्वदेशी भाषाएँ
मुख्य फसल – चावल
त्योहार – लोसर, सोलुंग, साङकेन, ड्री आदि।
नृत्य – अजी लामू, पोनुंग, चालो आदि।
परिधान – गैले, पेहकन, लुबलिंग, उगोन आदि ।

बूझो पहेली

ज्योति को उसके जन्मदिन पर मिठाई बनाने के लिए उसकी माताजी ने दूधवाले भैया के पास 5 लीटर दूध लेने भेजा । दूधवाले भैया के पास दूध को मापने के दो ही बरतन थे – एक 4 लीटर का और दूसरा 3 लीटर का। दूधवाला कभी इस बरतन में, कभी उस बरतन में और कभी पतीले में दूध डाल रहा था। ज्योति ध्यानपूर्वक यह सब देख रही थी। उसे उत्सुकता भी थी कि आखिर वह 5 लीटर दूध कैसे दे सकेगा?

दूधवाले भैया ने उसे 5 लीटर दूध दे दिया, जिसे लेकर वह घर आ गई। शाम को जन्मदिन के उत्सव पर उसने मित्रों को यह रोचक बात बताई और उनसे पूछा कि बताओ दूधवाले ने उसे 5 लीटर दूध कैसे दिया होगा ।

अब आप बताइए कि ज्योति ने अपने मित्रों को उत्तर में क्या बताया होगा ?
उत्तर:
दूधवाला 3 लीटर दूध मापकर पतीले में डालेगा। फिर 4 लीटर मापने के बरतन से 3 लीटर मापने के बरतन में दूध डालेगा। इस स्थिति में 1 लीटर दूध बचेगा, जिसे वह पतीले में डालेगा। दूधवाला यह प्रक्रिया फिर से करेगा तथा इस बार भी बचा 1 लीटर दूध पतीले में डालेगा। इस प्रकार दूधवाला 5 लीटर दूध पतीले में पूरा कर देगा। (आपके उत्तर अलग भी हो सकते हैं ।)