Class 6 Science Chapter 1 Question Answer in Hindi विज्ञान का अनूठा संसार

Science Class 6 Chapter 1 Question Answer in Hindi

Class 6 Science Ch 1 Question Answer in Hindi विज्ञान का अनूठा संसार

पाठगत प्रश्न
पृष्ठ 1
प्रश्न 1.
विज्ञान क्या है?
उत्तर – विज्ञान, जिस दुनिया में हम रहते हैं उसे समझने के लिए सोचने, अवलोकन करने और ब्रह्मांड के रहस्यों को उजागर करने के लिए कार्य करने का एक तरीका है।

पृष्ठ 3
प्रश्न 1.
इस पुस्तक की सहायता से हम क्या खोजेंगे?
उत्तर:
इस पुस्तक की सहायता से हम पृथ्वी, ग्रहों और अंतरिक्ष की विविधताओं के बारे में जानेंगे, साथ ही सजीव और निर्जीव, पर्यावरण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में जागरूकता, जल की कमी और ऊर्जा संरक्षण के बारे में भी जानेंगे तथा यह भी समझने का प्रयास करेंगे कि चीजें कैसे काम करती हैं।

Class 6 Science Chapter 1 Question Answer in Hindi विज्ञान का अनूठा संसार

पृष्ठ 5
प्रश्न 1.
हम स्वयं अपने प्रश्नों के उत्तर ढूँढ़ने का प्रयास कैसे कर सकते हैं?
उत्तर:
हम अपने प्रश्नों के उत्तर अपने साथियों और समूह की गतिविधियों में हाथ बँटाकर, पुस्तक पढ़कर और शिक्षक की सहायता से प्राप्त कर सकते हैं।