NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 12 Question Answer अपना-अपना काम

Hindi Veena Chapter 12 Question Answer

अपना-अपना काम Class 3 Question Answer

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-अभ्यास (पृष्ठ 103-107)

बातचीत के लिए

प्रश्न 1.
आप क्या क्या काम करते हैं?
उत्तर-

  1. पुस्तक पढ़ना।
  2. बोतल में पानी भरना।
  3. बिस्तर साफ़ करना।
  4. पूजा के लिए फूल तोड़ना।
  5. खिलौनें सजाकर रखना।
  6. दादा-दादी को सैर पर ले जाना।
  7. बगीचे में पौधों की देखभाल करना।

प्रश्न 2.
आपको कौन-कौन से काम बहुत अच्छे लगते हैं?
उत्तर-
पौधों में पानी देना, दादा-दादी को सैर पर ले जाना, बोतल में पानी भरना, पढ़ाई करना।

NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 12 Question Answer अपना-अपना काम width=

प्रश्न 3.
इस कहानी में आपको किसका काम अच्छा लगा और क्यों?
उत्तर-
नोट- छात्र अपने अनुसार उत्तर दें।
इस कहानी में मुझे पेड़ का काम सबसे अच्छा लगा। पेड़ के सभी हिस्से अलग-अलग काम करते हैं। पेड़ का काम मुझे अच्छा इसलिए लगा क्योंकि पेड़ स्वयं के लिए फल नहीं उगाता। पेड़ अपना फल, पत्ती, शाखा औरों को देकर खुश होता है। परोपकार की भावना पेड़ में है एवं वह दूसरों की सेवा कर सबको प्रेरणा भी देता है।

सोचिए और लिखिए

प्रश्न 1.
सिमरन क्यों थक गई थी?
उत्तर-
सिमरन सारा दिन स्कूल का काम करती थी। वह स्कूल में पढ़ती थी और घर पर भी उसे स्कूल की पढ़ाई करनी पड़ती थी। सारा सारा दिन पढ़ाई-लिखाई करना पड़ता है। यह सोच-सोचकर वह थक गई थी।

प्रश्न 2.
सिमरन मधुमक्खी क्यों बनना चाहती थी?
उत्तर-
सिमरन ने जब मधुमक्खी को देखा तो मधुमक्खियाँ खुशी-खुशी एक फूल से दूसरे फूल तक उड़ रही थीं। सिमरन ने सोचा यदि मैं मधुमक्खी बन जाऊँ तो मुझे भी कोई काम नहीं करना पड़ेगा। सिर्फ एक फूल से दूसरे फूल पर जाकर बैठना होगा।

प्रश्न 3.
पेड़ क्या-क्या काम करते हैं?
उत्तर-
पेड़ के हर अंग दिन-रात काम करते हैं। जड़ें मिट्टी से पानी खींचती हैं। पत्ते दिनभर खाना बनाते हैं। इसके बाद जब परिश्रम से फल उगते हैं जो पेड़ दूसरे को फल देकर परोपकार करते हैं।

प्रश्न 4.
सिमरन को चिड़िया का काम सरल क्यों लगा ?
उत्तर-
सिमरन ने जब चिड़ियों को देखा तो उसे लगा कि चिड़ियों की तो मौज है। सभी चिड़ियाँ फुदक-फुदक कर बस इधर-उधर उड़ रही हैं। चिड़िया दाना खाती और खुशी से उड़ती रहती है। सिमरन को यह काम सबसे सरल लगा क्योंकि उसे नहीं पता था कि चिड़िया भी परिश्रम से अपना घोंसला बनाती है और सारा सारा दिन एक-एक दाना ढूँढ़ती फिरती है।

प्रश्न 5.
आपके अनुसार सिमरन अंत में पुस्तकें उठाकर काम क्यों करने लगी?
उत्तर-
सिमरन ने देखा कि सभी अपने कामों में बहुत व्यस्त रहते हैं। सभी परिश्रम करते हैं। वह समझ गई थी कि परिश्रम से ही सब जीते हैं और उसे भी परिश्रम करना चाहिए। उसे मन लगाकर पढ़ना सबसे सरल काम लगा । इसलिए सिमरन पुस्तकें उठाकर पढ़ाई-लिखाई करने लगी।

कहानी से

प्रश्न 1.
आप पूरे दिन में क्या-क्या काम करते हैं, सूची बनाइए-
NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 12 Question Answer अपना-अपना काम 4
उत्तर-

  1. अपना बिस्तर खुद साफ करता हूँ।
  2. स्कूल बैग में प्रतिदिन पुस्तक डालता हूँ।
  3. पूजा के लिए फूल तोड़कर लाता हूँ।
  4. दादी को दवाई और पानी देता हूँ।
  5. अपना जूता-मोजा सही जगह पर स्वतः रखता हूँ।
  6. प्रतिदिन पढ़ाई-लिखाई करता हूँ।
  7. अपनी छोटी बहन को पढ़ाता हूँ।
  8. बोतल में पानी भरकर रखता हूँ।

NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 12 Question Answer अपना-अपना काम width=

प्रश्न 2.
आपके घर में कौन-कौन से काम किसके द्वारा किए जाते हैं? रिक्त स्थानों में लिखिए-
NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 12 Question Answer अपना-अपना काम 5
उत्तर-
NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 12 Question Answer अपना-अपना काम 6

प्रश्न 3.
सिमरन और मधुमक्खी की बात को आगे बढ़ाइए-
ओह! पढ़ने-लिखने का मुझे बहुत काम करना पड़ता है। तुम्हारा काम सरल है, इस फूल से उस फूल, बस घूमते रहो…
NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 12 Question Answer अपना-अपना काम 7
उत्तर-
मधुमक्खी – मैं सारा-सारा दिन फूलों से रस-पराग लेने के लिए घूमती रहती हूँ। गर्मी, बरसात, शीत में भी बाहर निकलना पड़ता है। मैं अपने परिश्रम से भोजन का प्रबंध करती हूँ। याद रखो! किसी का काम सरल नहीं होता, जीवन में आगे बढ़ने के लिए मेहनत करना आवश्यक है।

प्रश्न 4.
दिए गए वाक्यों को कहानी से पूरा कीजिए-
NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 12 Question Answer अपना-अपना काम 8
उत्तर-
उसने देखा कि मधुमक्खियाँ आनंदपूर्वक एक फूल से दूसरे फूल तक उड़ रही थीं। “मेरे शरीर का तो हर अंग दिन-रात काम करता है। जड़ें मिट्टी से पानी खींचती हैं। पत्ते दिन-भर खाना बनाते हैं और इतने परिश्रम के पश्चात् जो फल उगते हैं, वे भी हम तुम्हें दे देते हैं।” उसने अपनी पुस्तकें उठाईं और उत्साह से स्कूल का काम करने बैठ गई।

प्रश्न 5.
मधुमक्खी एक फूल से दूसरे फूल जाकर शहद बनाती है। क्या आप बता सकते हैं कि शहद हमारे किस-किस काम आता है-
NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 12 Question Answer अपना-अपना काम 9
उत्तर-
उदाहरण- दूध को मीठा करने के लिए।

  1. मिठाई बनाने के लिए।
  2. चेहरे में निखार लाने के लिए।
  3. वजन कम करने के लिए।
  4. पाचन ठीक रखने के लिए।
  5. खाँसी और कफ ठीक करने के लिए।
  6. हड्डियों को मज़बूत बनाने के लिए।
  7. घाव व चोट भरने के लिए।

भाषा की बात

प्रश्न 1.
कहानी में कुछ संज्ञाओं (नाम वाले शब्दों) का प्रयोग किया गया है। उन्हें ढूँढ़कर रिक्त स्थानों में लिखिए-
NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 12 Question Answer अपना-अपना काम 10
उत्तर-
NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 12 Question Answer अपना-अपना काम 11

NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 12 Question Answer अपना-अपना काम width=

कल्पना कीजिए

प्रश्न 1.
यदि आप अपनी इच्छा से एक दिन के लिए कुछ भी बन सकते तो आप क्या बनते? कल्पना कीजिए और लिखिए-
NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 12 Question Answer अपना-अपना काम 12
उत्तर-
मैं एक दिन के लिए लड्डू बनता/बनती, क्योंकि मिठाइयों में सबसे विशेष और स्वादिष्ट मिठाई लड्डू ही है। लड्डू हर छोटे-बड़े दुकान में बड़े शान से रखा होता है। लड्डू सभी को बहुत प्रिय है। लड्डू देखते ही हर व्यक्ति के मुँह में पानी भर आता है। घर-परिवार में खुशी का माहोल हो और लड्डू न हो, ये हो नहीं सकता। लड्डू खाते ही सबके चेहरे खुशी से खिल जाते हैं। बस इसलिए मैं लड्डू बनना चाहता हूँ।

चित्रकारी

प्रश्न 1.
सिमरन को पेड़ ने बताया कि वे हमें फल देने के लिए बहुत सारे काम करते हैं। आप एक फलदार पेड़ का सुंदर चित्र बनाइए और उसमें रंग भरिए-
NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 12 Question Answer अपना-अपना काम 13
उत्तर-
विद्यार्थी स्वयं करें।

Class 3 Hindi Chapter 12 अपना-अपना काम पाठ का सार

सिमरन एक दिन बगीचे में बैठकर स्कूल का काम कर रही थी। जब वह थक गई तब उसके मन में ख्याल आया कि कितना अच्छा होता यदि मुझे पढ़ना न पड़ता। सिमरन ने देखा कि एक मधुमक्खी खुशी-खुशी उड़ रही है। उसने सोचा क्यों न मैं मधुमक्खी बन जाऊँ। फिर मधुमक्खी ने उसे बताया कि सारा दिन उड़ उड़कर वे रस इकट्ठा करते हैं।
NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 12 Question Answer अपना-अपना काम 1
यह सुनते ही सिमरन को एहसास हुआ कि उसका काम पढ़ना ही सरल है, उड़ उड़कर रस इकट्ठा करना कठिन है। इतने में उसने फलों से लदा एक पेड़ देखा। उसे लगा कि अगर वह पेड़ होती तो कितना अच्छा होता। आराम से एक जगह खड़े रहकर सब कुछ मिल जाता।
NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 12 Question Answer अपना-अपना काम 2
तब पेड़ ने उसे बताया कि उसके शरीर का हर हिस्सा दिन-रात काम करता है। यह सुनते ही सिमरन को पेड़ के लिए बहुत दुख हुआ। इतने में उसने चिड़ियों को देखा। उसे लगा वो भी चिड़िया बनकर दाना चुगती तो बहुत अच्छा होता। तब चिड़िया ने बताया कि वह सारा दिन उड़कर दाना इकट्ठा करती है। घोंसला के लिए भी परिश्रम करती है।
NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 12 Question Answer अपना-अपना काम 3
सबकी बातें सुनकर सिमरन समझ गई कि परिश्रम करके ही सब जीते हैं। सभी अपना-अपना काम मेहनत से ही करते हैं। उसे भी मन लगाकर मेहनत से पढ़ना चाहिए। अंत में उसने परिश्रम का महत्त्व समझा और पूरे जोश के साथ वह स्कूल का काम करने बैठ गई।

NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 12 Question Answer अपना-अपना काम width=

शब्दार्थ : बाग – बगीचा/उद्यान। आनंदपूर्वक – खुशी से/प्रसन्न होकर। अचंभित – हैरान/आश्चर्य। अंग – हिस्सा। परिश्रम – मेहनत।

  • इस पाठ को पढ़ने के बाद विद्यार्थी जानेंगे कि सबको अपना-अपना काम करना चाहिए।
  • पृथ्वी पर सजीव और निर्जीव सभी काम करते हैं।
  • हमें अपना काम मुश्किल तथा दूसरों का काम आसान लगता है परंतु वास्तव में सबका काम समान ही होता है।

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Chapter 12 जब मुझको सॉप ने काटा (Old Syllabus)

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Chapter-12 जब मुझको सॉप ने काटा 1

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Chapter-12 जब मुझको सॉप ने काटा 2

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Chapter-12 जब मुझको सॉप ने काटा 3

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Chapter-12 जब मुझको सॉप ने काटा 4

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Chapter-12 जब मुझको सॉप ने काटा 5