NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 6 Question Answer बीरबल की खिचड़ी

Hindi Veena Chapter 6 Question Answer

बीरबल की खिचड़ी Class 3 Question Answer

बातचीत के लिए

प्रश्न 1.
आप सर्दी को कम करने के लिए क्या- क्या उपाय करते हैं?
उत्तर-
सर्दी को कम करने के लिए हम ऊनी वस्त्र पहनते हैं। इसके अलावा आग जलाना रूम हीटर का प्रयोग आदि भी किया जाता है।

प्रश्न 2.
अपने द्वारा किए गए सबसे कठिन काम का अनुभव बताइए।
उत्तर-
छात्र स्वयं अपना अनुभव बताएँ।

NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 6 Question Answer बीरबल की खिचड़ी

प्रश्न 3.
आपके अनुसार पकाने के लिए बर्तन से आग कितनी दूर होनी चाहिए?
उत्तर-
खाना पकाने के लिए आग की लौ का स्पर्श बर्तन से होना चाहिए।

प्रश्न 4.
क्या आपने कभी खिचड़ी खाई है? क्या आपको पता है कि इसे कैसे बनाया जाता है?
उत्तर-
छात्र बताएँ उन्होंने खिचड़ी खाई है या नहीं। यदि बनाने की प्रक्रिया पता है तो वह भी बताएँ।

सोचिए और लिखिए
NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 6 Question Answer बीरबल की खिचड़ी 1

प्रश्न 1.
बीरबल किसलिए प्रसिद्ध थे?
उत्तर-
बीरबल अपनी चतुराई के लिए प्रसिद्ध थे।

प्रश्न 2.
वह व्यक्ति पूरी रात पानी में कैसे खड़ा रहा?
उत्तर-
वह व्यक्ति राजमहल के दीपक के प्रकाश को देखते हुए पूरी रात पानी में खड़ा रहा।

प्रश्न 3.
बादशाह को उस व्यक्ति की बात पर क्यों आश्चर्य हुआ?
उत्तर-
उस व्यक्ति की यमुना के ठंडे जल में पूरी रात खड़े रहने की बात पर बादशाह को आश्चर्य हुआ।

प्रश्न 4.
बादशाह ने अगले दिन उस व्यक्ति को इनाम क्यों नहीं दिया?
उत्तर-
बादशाह को लगा कि दीपक के प्रकाश की ऊष्मा से वह ठंडे जल में पूरी रात खड़ा रहा इसलिए बादशाह ने उस व्यक्ति को इनाम नहीं दिया।

NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 6 Question Answer बीरबल की खिचड़ी

प्रश्न 5.
बीरबल ने उस व्यक्ति की सहायता कैसे की?
उत्तर-
बीरबल ने बर्तन को आग से दूर रखकर खिचड़ी बनाने की प्रक्रिया द्वारा बादशाह को उनकी गलती का अहसास कराया और उस व्यक्ति को इनाम दिलवाकर उसकी सहायता की।

भाषा की बात

प्रश्न 1.
पढ़िए, समझिए और चिह्नित शब्दों के विपरीत शब्द लिखिए।
जब बादशाह बीरबल के यहाँ पहुँचे तो उन्होंने देखा कि एक लंबे बाँस के ऊपरी सिरे पर एक हाँडी लटकी हुई है। हाँडी से बहुत नीचे भूमि पर बहुत थोड़ी-सी आग जल रही है। बादशाह ने हैरानी से पूछा, “बीरबल! भला यह खिचड़ी कैसे पक सकती है? हाँडी तो आग से बहुत दूर है।”
उदाहरण- लंबे – छोटे
NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 6 Question Answer बीरबल की खिचड़ी 2
उत्तर-
एक – अनेक
नीचे – ऊपर
बहुत – थोड़ा
दूर – पास

प्रश्न 2.
वाक्य को सही करके लिखिए-
उदाहरण-
अकबर के दरबार अनेक विद्वान थे।
अकबर के दरबार में अनेक विद्वान थे।

(क) अकबर और बीरबल के बारे अनेक कहानियाँ प्रसिद्ध हैं।
उत्तर-
अकबर और बीरबल के बारे में अनेक कहानियाँ प्रसिद्ध हैं।

(ख) गाँव लोग आग जलाकर, उसके चारों ओर बैठे बातें कर रहे थे।
उत्तर-
गाँव में लोग आग जलाकर उसके चारों ओर बैठे बातें कर रहे थे।

(ग) उन्होंने सोचा इस दुखी व्यक्ति सहायता करनी चाहिए।
उत्तर-
उन्होंने सोचा इस दुखी व्यक्ति की सहायता करनी चाहिए।

(घ) बीरबल कहलवाया कि मैं खिचड़ी पका रहा हूँ, पक जाने पर दरबार में उपस्थित हो जाऊँगा।
उत्तर-
बीरबल ने कहलवाया कि मैं खिचड़ी पका रहा हूँ, पक जाने पर दरबार में उपस्थित हो जाऊँगा।

प्रश्न 3.
वर्ग पहेली में खाने की वस्तुएँ ढूँढ़कर उन पर घेरा लगाइए-
NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 6 Question Answer बीरबल की खिचड़ी 3
उत्तर-
NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 6 Question Answer बीरबल की खिचड़ी 4

कहानी की बात
NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 6 Question Answer बीरबल की खिचड़ी 5
उत्तर-
NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 6 Question Answer बीरबल की खिचड़ी 6

जीवों एवं वस्तुओं की विशेषताएँ

ध्यानपूर्वक पढ़िए व समझिए-
NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 6 Question Answer बीरबल की खिचड़ी 7

NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 6 Question Answer बीरबल की खिचड़ी

प्रश्न 1.
ऊपर दिए गए वाक्यों को आपने भली प्रकार समझ लिया है। अब दिए गए वाक्यों में विशेषता बताने वाले शब्द भरिए-
NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 6 Question Answer बीरबल की खिचड़ी 8
NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 6 Question Answer बीरबल की खिचड़ी 9
(क) पीहू एक __________________ लड़की है।
(ख) गौरव अपने साथियों में सबसे __________________ है।
(ग) पेड़ की पत्तियाँ __________________ हैं।
(घ) अदम्य एक __________________ लड़का है।
(ङ) आम बहुत __________________ है।
उत्तर-
(क) पीहू एक साहसी लड़की है।
(ख) गौरव अपने साथियों में सबसे लंबा है।
(ग) पेड़ की पत्तियाँ हरी हैं।
(घ) अदम्य एक अच्छा लड़का है।
(ङ) आम बहुत मीठा है।

प्रश्न 2.
नीचे लिखे शब्दों में से जो सही शब्द हैं, उनमें रंग भरिए-
NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 6 Question Answer बीरबल की खिचड़ी 10
उत्तर-
NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 6 Question Answer बीरबल की खिचड़ी 11

आइए कुछ बनाएँ

प्रश्न 1.
आइए, आज एक स्वादिष्ट व्यंजन बनाते हैं, जिसका नाम है- चटपटी भेलपूरी।
NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 6 Question Answer बीरबल की खिचड़ी 12
इसके लिए आपको जो सामग्री चाहिए, वह है-

  • मुरमुरे (एक कटोरी)
  • बारीक कटा प्याज (एक छोटा)
  • बारीक कटा टमाटर (एक छोटा)
  • बारीक कटा खीरा (छोटा टुकड़ा)
  • बारीक कटी हरी मिर्च (आधी)
  • नीबू का रस (आधा)
  • नमक (स्वाद के अनुसार)
  • चाट मसाला (छोटा आधा चम्मच)
  • अमचूर (एक चुटकी)
  • धनिया पत्ती (सजावट के लिए)

इनको मिलाइए और चटपटी भेलपूरी बाँटकर आनंद से खाइए।
उत्तर-
छात्र विधि जानकर स्वयं बनाने का प्रयास करें।

NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 6 Question Answer बीरबल की खिचड़ी

पता कीजिए

प्रश्न 1.
इस कहानी में यमुना नदी का ज़िक्र किया गया है। भारत की कुछ और नदियों के बारे में पता कीजिए और नाम लिखिए-
NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 6 Question Answer बीरबल की खिचड़ी 13
NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 6 Question Answer बीरबल की खिचड़ी 14
उत्तर-
यमुना – गंगा
कावेरी – गोदावरी
नर्मदा – गोमती
सरयू – सतलुज

झटपट कहिए
NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 6 Question Answer बीरबल की खिचड़ी 15
उत्तर-
छात्र दिए गए वाक्य झटपट बोलें और आनंद लें।

आइए सुनें कहानी

बीरबल की तरह एक और विद्वान तेनालीराम भी अपनी चतुराई के लिए बहुत प्रसिद्ध थे। उनके बारे में पता कीजिए और उनके किस्से पढ़कर कक्षा में अपने साथियों को सुनाइए।
उत्तर-
छात्र स्वयं करें।

NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 6 Question Answer बीरबल की खिचड़ी

Class 3 Hindi Chapter 6 बीरबल की खिचड़ी पाठ का सारांश

‘बीरबल की खिचड़ी’ अकबर की शर्त हारने के बावजूद विजेता को इनाम न देने की हठ के बारे में एक नैतिक एवं व्यावहारिक सबक है। अकबर और बीरबल के चरित्र के माध्यम से यह समझाया गया है कि अपनी समझ की गलती हो या किसी पद के अहंकार की वजह से होने वाली गलती हो, उसे स्वीकार करके सुधारने का प्रयास करना चाहिए। साथ-साथ यह भी बताया गया है कि अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए संकल्प और दृढ़ इच्छाशक्ति का होना आवश्यक है।

शब्दार्थ- चाव – रुचि, मोहरें – सिक्के (मुगल काल की मुद्रा), हाँडी – मिट्टी का बना एक छोटा गोलाकार बर्तन।

Veena Class 3 Hindi Book Solutions